The Chopal

जिन्हें जिन्ना दोस्त लगता है उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए

   Follow Us On   follow Us on
YOGI ADITYANATH

THE CHOPAL उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार पुनः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया और कहा है की जिन लोगो को पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता। जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी नस नस में तमंचाई दौड़ रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा,जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में 'तमंचावाद' दौड़ रहा है।



जानकारी के लिए बता दें इस समय उत्तरप्रदेश में जबानी जंग जारी है। वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में लगातार जुबानी जंग तेज होती जा रही है। यह लोग आय दिन ट्वीट करके एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में देखना यह है की जनता किसको प्रदेश की सत्ता का स्वाद चखाती है।

बताते चलें अभी कल ही संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था की योगी और मोदी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश सुरक्षित है। वर्ष 2017 से प्रदेश का विकास हुआ है। सपा नेता ने कहा था की पाकिस्तान भारत का दुश्मन नहीं है। अब उनको पाक भारत का दुश्मन नहीं लगता लगना भी नहीं चाहिए क्योंकि उनका प्रेम जिन्ना के प्रति है।

News Hub