Onion and Oil Price : तेल में 40 रूपये तो दाल और प्याज में आई बड़ी गिरावट, देखे आज के ताजा भाव
The Chopal , New Delhi
Onion and Oil Price : लोगों का इस समय मंहगाई के कारण बुरा हाल था. मंहगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया था. लेकिन आज एक राहत वाली खबर सामने आई है. आज रसोई में प्रयोग होने वाले तेल की कीमतों में 20 से 40 रूपये तक की गिरावट आई है. वहीं दाल व प्याज की कीमतों में काफी कमी आई है.
पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल डीजल के साथ साथ घरेलू गैस की कीमतों में भी काफी उछाल आया था. वहीं रसोई में प्रयोग हो रहे खाद्य पदार्थों के भी रेट बढ़ गए थे. लेकिन अब लोगों को शायद कुछ राहत मिलेगी। आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक आज खाद्य तेल में 20 से 40 रूपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दाल की कीमत में 25 से 45 रूपये तक गिरावट आ गई है.
बीते दिनों प्याज 100 के पार पहुंच गए थे. लेकिन अब प्याज 25 से 30 रूपये के हिसाब से बाजार में बिक रहा है.
कच्चा तेल 20 फीसदी हुआ सस्ता तेल के थोक कारोबारी प्रेम पाहुजा के मुताबिक विदेश से आने वाला कच्चा खाद्य तेल कुछ समय पहले तक 74 सौ डालर मीट्रिक टन मिल रहा था, वह इस समय 58 से 60 सौ डॉलर में मिल रहा है. इसके आने वाले समय में 55 सौ डॉलर तक जाने की संभावना है.
जानिये किस तेल में कितनी आई कमी
तेल | पहले की कीमत | अब की कीमत | कम हुए दाम |
सोया तेल | 160 | 140 | 20 |
राइसब्रान तेल | 150 | 110 | 40 |
सनफ्लॉवर | 180 | 150 | 30 |
सरसों तेल | 190 | 160 | 30 |
दाल में भी मिली राहत
दाल | पहले की कीमत | अब की कीमत | कम हुए दाम |
मूंगदाल | 140 | 90/95 | 50/45 |
मूंगदाल | 95 | 75/85 | 10/20 |
चना दाल | 75 | 62 | 13 |
उड़द दाल | 90/100 | ||
देशी चना | 60/65 | ||
काबुली चना | 90/100 |
कच्चा तेल करीब 20 फीसदी सस्ता हुआ है. इसी के साथ केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी को भी समय-समय पर कम कर रही है जिसके कारण खाद्य तेलों की कीमत में राहत मिल रही है. Onion and Oil Price