The Chopal

कश्मीर फाइल्स" पर फिल्म बन रही है तो "लखीमपुर फाइल्स" पर भी फिल्म बने:- अखिलेश यादव

   Follow Us On   follow Us on
Akhilesh Yadav
The Chopal
उत्तरप्रदेश| यूपी चुनाव के नतीजे सबके सामने है। भाजपा को यूपी में बहुमत प्राप्त हुआ है और उत्तरप्रदेश की बागडोर पुनः योगी आदित्यनाथ के हाँथो में आ गई है। वही यदि हम सपा की बात करें तो अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी यूपी में मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर कर आई है। सपा ने भाजपा को इस चुनाव में करारी टक्कर दी है। अब इस बीच सपा की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया है कि उनमें यूपी में भले ही भाजपा की जीत हुई हो लेकिन नैतिकता में समाजवादियों ने जीत दर्ज की है। 
समाजवादी की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक "जो चुनाव हुआ है उसमें समाजवादियों की नैतिक जीत हुई है। समाजवादी कार्यकर्ताओं और नेताओं के संघर्ष और जनता के सहयोग से समाजवादी पार्टी बढ़ रही है और भाजपा घटी है।


 

वही कश्मीर फाइल्स को लेकर अखिलेश यादव की ओर से बयान आया जिसमे उन्होंने कहा "कश्मीर फाइल्स" पर फिल्म बन रही है तो "लखीमपुर फाइल्स" पर भी फिल्म बने। बता दें अखिलेश ने लखीमपुर में किसानों के साथ हुई बर्बरता के संदर्भ में यह बात कही है। जिसमे दोषी भाजपा नेता का बेटा पाया गया था।
 
 
BJP सरकार में रोज कमाने खाने वालों का जीना दुश्वार! लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न, अवैध वसूली से तंग आकर शिवम गुप्ता नाम के टैक्सी ड्राइवर में किया आत्मदाह का प्रयास। दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कठोर कार्रवाई, पीड़ित के उपचार और मुआवजे का हो इंतजाम। 
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1504315902023516161?t=EKOguHL_Rxg-Z-LfhPtYVg&s=19
News Hub