भाजपा सरकार के परीक्षा तंत्र में भ्रष्टाचार चरम पर:- प्रियंका गांधी
Mar 31, 2022, 10:31 IST

उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में हो रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में कल अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद अब योगी सरकार सवालों के घेरे में है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड की 12 वीं परीक्षा के अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद भाजपा पर कटाक्ष किया है।
उन्होंने कहा है कि यूपी बोर्ड 12 वीं का आज होने वाला अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ी।15 से अधिक परीक्षाओं के पेपर लीक वाली भाजपा सरकार के परीक्षा तंत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। यूपी के युवा नहीं चाहते कि उनका प्रदेश पेपर लीक जैसी चीजों के लिए जाना जाए।
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1509152040223936517?t=T2KKbtu3tPnnAiAY6IVZpQ&s=19