चन्नी पर बरसे अमरिंदर ने कहा, वह दूसरों के काम को अपना बता रहे

THE CHOPAL
पंजाब| कांग्रेस से अलग हुए अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस अब उन कामों का श्रेय ले रही है जो राज्य में उनके मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए थे। उन्होंने कल नामंकन दर्ज करते हुए कहा की यह उनकी ही सरकार थी जब उन्होंने बेअदबी करने वाले ओर शराब वितरण करने वाले लोगों के खिलाफ कर्यवाही की।
लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी उन पर अपना अधिकार जमा रहे हैं। वह हमारे कार्य को अपना बता रहे हैं। उनके शासन में महिलाओं की सुरक्षा ,कर्जमाफी जैसे कई काम किए गए लेकिन चन्नी साहब उनपर अपना आधिपत्य समझ रहे हैं।
उन्होंने चन्नी पर हमला बोलते हुए कहा, जब दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन कर रहे थे तब उन्होंने उनका समर्थन किया और वह उनके साथ थे। उन्होंने जनता से जुड़ कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। 137 स्थानों पर जब नाकेबंदी हुई तो भी उनकी सरकार ने किसानों पर कार्यवाही नहीं की लेकिन लोग अब इस सबका श्रेय खुद ले रहे हैं।
बता दें अमरिंदर सिंह ने सितंबर में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। बाद में अमरिंदर सिंह भाजपा से मिले और इनकी पार्टी अकाली दल और भाजपा के मध्य गठबंधन हुआ। चन्नी से पूर्व अमरिंदर सिंह कांग्रेस से पंजाब के मुख्यमंत्री थे ।