The Chopal

अमरिंदर को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने खेला यह दांव

   Follow Us On   follow Us on
amrinder singh

THE CHOPAL

पंजाब| पंजाब कांग्रेस लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं अमरिंदर सिंह द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद पार्टी में काफी उथल पुथल देंखने को मिली। वही अमरिंदर ने पार्टी से अलग होकर भाजपा के साथ गठबंधन किया है। वही अब कांग्रेस ने पार्टी में हाल ही में शामिल हुए, पटियाला के पूर्व मेयर को अमरिंदर सिंह के सामने मैदान में उतार दिया है। बताया जा रहा है पटियाला के पूर्व मेयर विष्णु शर्मा और अमरिंदर सिंह के बीच काफी अनबन रही है। जिसके बाद यह मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है।


जानकारी के लिए बता दें अमरिंदर सिंह ने भाजपा से गठबंधन किया है और वह पिछले वर्ष सितंबर में कांग्रेस से बाहर हो गए थे। अमरिंदर के पार्टी से बाहर होने के बाद पंजाब कांग्रेस में काफी उथल पुथल मच गई और परिस्थितियों को काबू करने के लिए चरनजीत सिंह चन्नी को को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री घोषित किया गया। कांग्रेस ने चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर न सिर्फ परिस्थितियों को संभाल बल्कि दलित वोट बैंक पर भी दांव खेल दिया।


वहीं पार्टी से पृथक होने के बाद अमरिंदर सिंह ने यह घोषणा की थी कि वह पटियाला से चुनावी मैदान में उतरेंगे। क्योंकि उन्होंने यह सींट चार दफ़ा जीती है। वहीं कहा जाता है अमरिंदर की पटियाला रिजर्व सींट है। अब देखना यह है की इस बार कांग्रेस की ओर से अमरिंदर सिंह को चुनौती दे रहे पूर्व मेयर विष्णु शर्मा अमरिंदर के आगे टिक पाते हैं या नहीं?

News Hub