बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनाव लड़ने से रोक रही पंजाब सरकार

   Follow Us On   follow Us on
 बिक्रम सिंह मजीठिया

पंजाब| शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है यहां की सत्ताधारी सरकार उन्हें पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लड़ने से रोक रही है। इतना ही उन्होंने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया की उनके घर पर राज सरकार ने छापा मारा, इसके साथ ही उच्च न्यायालय के दिशानिर्देश का उल्लंघन हुआ जिसके पीछे महज कांग्रेस का हाँथ है। 

बताते चले हाल ही में मादक पदार्थ मामले में आरोपी बनाए गए मजीठिया ने पार्टी की ओर से अमृतसर-पूर्व सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद ये आरोप लगाए है। इस सीट पर मजीठिया का मुकाबला पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से होगा।