The Chopal

Rajasthan : कोटा में हुआ बड़ा हादसा, चंबल नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत

Big road accident in Kota: कोचिंग सिटी कोटा में आज दिल को दहला देने वाला (Heart wrenching) एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बारातियों से भरी एक कार चंबल नदी (Chambal River) गिरने से कार में सवार दूल्हे (Groom) सहित  नौ लोगों की मौत (Death) हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. यह हादसा तड़के हुआ है. लेकिन इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को करीब 2-3 घंटे बाद मिली. 
   Follow Us On   follow Us on
kota chambal river accident

. राजस्थान के कोटा में आज बड़ा हादसा (Big Accident) हुआ है. यहां बारातियों से भरी एक कार चंबल नदी (Chambal River) में गिर जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ . हादसे में कार में सवार दूल्हे सहित सभी 9 लोगों की मौत (Death) हो गई है. लेकिन इसकी जानकारी के अनुसार करीब 2-3 घंटे बाद पुलिस प्रशासन जानकारी मिली. इस पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) शुरू कर दिया है. सभी शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. हादसा कोटा शहर में ही नयापुरा पुलियाके पास हुआ है. बारात की ये कार मध्य प्रदेश के उज्जैन कि तरफ जा रही बताई थी. हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताया है.

बारात सवाई माधोपुर के चौथ के बरवाड़ा से उज्जैन को रही थी. शादी आज दोपहर तीन बजे थी. लेकिन बारात रवाना होने के बाद कोटा में नयापुरा पुलिया पर यह कार बेकाबू हो गई और चंबल नदी में गिर गई. रात को यह कार चंबल नदी में कब गिरी इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. सुबह करीब साढ़े आठ बजे नदी में कार गिरे होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी.

कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी सहित नौ लोग सवार थे

उसके बाद कार में एक के बाद एक शव निकाले जा रहे है. कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी सहित नौ लोग सवार थे. इनमें चार लोग जयपुर के बताए जा रहे हैं. वहीं कार चालक को छोड़कर शेष आठ लोग नाते रिश्तेदार थे. हादसे की पाकर पुलिस ने जैसे तैसे पता करके उनके परिजनों को सूचित किया. इसकी सूचना पर वहां कोहराम मच गया और परिजन कोटा दौड़े चले आए.

जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा और कोटा सिटी एसपी केसर सिंह शेखावत पूरे पुलिस प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करवाया. जैसे-जैसे शवों को निकाला गया वैसे-वैसे वहां मौजूद मृतकों के परिजनों की चित्कारे वहां खड़े लोगों का कलेजा चीरती जा रही थी. पुलिस ने शवों को एमबीएस अस्पताल में पोस्टमार्टम शुरू करवाया है. बाद में एम्बुलेंसों से निशुल्क उनके घर भिजवाने की व्यवस्था कर दी गई है.