The Chopal

Rajasthan Weather: ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान में सर्दी बढ़ी, दिन और रात के तापमान में इतना गिरा पारा

   Follow Us On   follow Us on
Rajasthan

Rajasthan Weather Today: नवंबर महीना खत्म होने के साथ ही देश भर में सर्दी के तेवर दिखाई देने शुरू कर दिए। बीते एक सप्ताह से दिन और तापमान में जो गिरावट का दौर बना हुआ है। राजस्थान के कई जिलों में सुबह और शाम को पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है.  

बीते 24 घंटों में प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगभग 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं फतेहपुर सीकर में बीती रात 5.1 डिग्री के साथ सीजन की सबसे सर्द रात भी दर्ज की गई, तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू में भी बीती रात का तापमान 5.3 डिग्री तक दर्ज किया गया. 

बीते 24 घंटों में राजस्थान में दिन और रात के तापमान में लगभग 1 से 2 डिग्री तक गिरावट के साथ सर्दी ने अपने तेवर दिखाई दे रहे है. बीती रात जहां 11 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे तक दर्ज किया गया. वहीं, लगभग आधा दर्जन जिलों में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे तक दर्ज किया गया. रात के तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में भी तापमान में हो रही गिरावट लोगों को राहत भी दे रही है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जहां दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे तक दर्ज किया गया, तो वहीं करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 27 डिग्री से नीचे तक दर्ज किया गया. 

तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी के तेवर

पिछले 24 घंटों में दिन-रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज।  बीती रात 5.1 डिग्री के साथ फतेहपुर में इस सर्दी सीजन की सबसे सर्द रात हुई दर्ज। वही चूरू में भी बीती रात का तापमान 5.3 डिग्री तक पहुँच गया। राजस्थान प्रदेश के कुल 11 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे तक देखा गया है। और प्रदेश के लगभग सभी जिलों में दिन का पारा भी 30 डिग्री से नीचे तक मौसम विभाग द्वारा दर्ज किया गया। दूसरी और लगभग एक दर्जन जिलों में दिन का तापमान पहुंचा 28 डिग्री से नीचे तक भी चला गया है।  

सुबह और शाम चल रही सर्द हवाओं से भी बढ़ी अब ठंडक

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के चलते तापमान में लगातार गिरावट भी जारी है और आने वाले 3-4 दिनों में दिन और रात के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है. इसके साथ ही दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाकी की सर्दी लोगों को जमकर परेशान करती हुई भी नजर आ सकती है. 

Also Read: धान मंडी भाव 23 नवंबर 2022: धान के रेटों में फिर उछाल, जानिए विभिन्न मंडियो के ताज़ा भाव