पारंपरिक तरीके से हटकर करें करेले की खेती, उत्पादन में होगी वृद्धि तो मुनाफा बढेगा

Cultivate This Crop In The Field  :आज इस दौर में किसान परंपरागत खेती को छोड़ नए तौर तरीके अपना रहे हैं। क्योंकि परंपरागत खेती में आए काम और खर्च अधिक होने लगा है। जिस वजह से किसान परंपरागत खेती से हटकर अन्य खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जिससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो रही है।

   Follow Us On   follow Us on
पारंपरिक तरीके से हटकर करें करेले की खेती, उत्पादन में होगी वृद्धि तो मुनाफा बढेगा

Bihar Farmers Will Become Rich : देश में किसान नरमा, कपास, गेहूं, बाजरा, ज्वार और किसी को छोड़कर अन्य फसल का विकल्प तलाश रहे हैं। क्योंकि आज के इस दौर में इन फसलों में खर्च अधिक होता है और मुनाफा कम होता है। इसलिए किसान सब्जियों की खेती करने पर पूरा जोर दे रहे हैं। सब्जी की खेती में किसान झींगा, लौकी, कददू, खीरा, टमाटर, फूल गोभी की खेती कर रहे हैं। सब्जियों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा हो सकती है। क्योंकि सब्जियों की डिमांड बाजार में काफी रहती है। सब्जियों की खेती से किसान लाखों रुपए की आमदनी कर सकते हैं।

अररिया जिले के बड़ी रामपुर के किसान मोहम्मद सज्जाद अपने खेतों में करेला की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करेला की खेती से इस बार सीजन में लगभग 2 लाख रुपए का मुनाफा कमाया  है, वहीं सज्जाद ने आगे कहा कि अभी लगभग 15 सालों से खेती-बाड़ी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस फसल में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाई हो जाती है, लेकिन इस साल बारिश कम होने से ज्यादा कमाई नही हुई है। लेकिन फिर भी ठीक-ठीक रही है। इस साल भी, करेला फलन हो रही है, जो कि अक्टूबर, नवंबर तक होगी।

इस समय करेले की खेती से किसानों को लाखों की आमदनी होगी। एक बार इस फसल को लगाने के बाद लगातार 6-8 महीनों तक जमकर पैदावार होती है। ऐसे समय पर अररिया की जलवायु में कई तरह के करेले की खेती की जा सकती है। करेले की फसल लगाने के लिए साल में फरवरी से मार्च से और जून से अक्टूबर तक का महीना बेहद लाभदायक होता है।

किसान का कहना है कि इस फसल की बुवाई मार्च महीने में की जाती थी। लेकिन, अब करेले की फसल लगातार उत्पादन दे रही है। आगे कहा इसकी फसल को तैयार करने में आमतौर पर तीस हजार रुपए की लागत आती है। फसल तैयार हो जाने के बाद इसकी बिक्री हाथों-हाथ हो जाती है। डिमांड और अच्छे रेट मिलने पर इस फसल से दो से ढाई लाख रुपये प्रति बीघा कमाई कर सकते हैं।