The Chopal

गेहूं की फसल बना देगी आपको मालामाल, करे इस फर्टिलाइजर छिड़काव, बढ़ेगा बाली का साइज

How to increase wheat production: गेहूं की फसल का उत्पादन बढ़ाने और बदलते मौसम में बालियों को नुकसान से बचाने के लिए किसान भाई कुछ उपाय कर सकते हैं। यदि आप इन फर्टिलाइजर को सही मात्रा में छिड़केंगे तो फसल अच्छी होगी और बढ़ते तापमान से होने वाले नुकसान से बच जाएगी।

   Follow Us On   follow Us on
गेहूं की फसल बना देगी आपको मालामाल, करे इस फर्टिलाइजर छिड़काव, बढ़ेगा बाली का साइज

The Chopal : दिसंबर और जनवरी में अपेक्षित ठंड और कोहरा न होने की वजह से गेहूं की फसल पर असर पड़ सकता है। तापमान अधिक रहने से गेहूं की फसल तेजी से बढ़ेगी, जिससे बालियों का आकार छोटा और उत्पादन कम हो सकता है। लेकिन अगर किसान सही समय पर कुछ उपाय करें, तो उत्पादन बढ़ाया जा सकता है और फसल को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

तापमान बहुत महत्वपूर्ण

रबी की फसल के लिए तापमान बहुत महत्वपूर्ण है। कम तापमान में गेहूं की फसल अच्छी होती है। लेकिन इस बार तापमान अचानक बढ़ा है। इससे गेहूं की पैदावार प्रभावित होगी। गेहूं की फसल पर दिसंबर और जनवरी महीने में गिरने वाला कोहरा देसी घी की तरह काम करता है। कम तापमान में गेहूं के पौधे कल्ले करते हैं। ज्यादा कल्ले होने से पौधों की संख्या बढ़ती है और अधिक बालियां आने से उत्पादन बढ़ता है।

दानें वजनदार और चमकदार

लेकिन इस बार दिसंबर और जनवरी में तापमान अचानक बढ़ा। इसलिए गेहूं के पौधे जल्दी बढ़ेंगे। बाली का आकार भी कम होगा। ऐसे हालात में उत्पादन घट सकता है। अब फरवरी में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन फरवरी महीने में किसान कुछ उपाय कर सकते हैं जो गेहूं के पौधे में बालियों को लंबे समय तक रख सकते हैं। दानें वजनदार और चमकदार भी हो सकते हैं। गेहूं के पौधों की गर्मी प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए किसानों को बाली निकालने से पहले ये छिड़काव करना होगा।

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि किसान 00:00:52 एनपीके छिड़क सकते हैं जब गेहूं की फसल बाली निकलने की अवस्था में पहुंच जाए। किसान एक किलो जल विलय एनपीके को 130-140 लीटर पानी में मिलाकर गेहूं की फसल पर छिड़क दें। गेहूं में पोटाश छिड़काव करने से गर्मी के प्रति सहनशीलता बढ़ती है। NPK में 52% पोटाश पाया जाता है, जो गेहूं के पौधे में बालियों को मजबूत बनाएगा और दाने को चमकदार और वजनदार बनाएगा। ऐसा करने से गेहूं का उत्पादन बढ़ेगा।