Desert Safari: डेजर्ट सफारी का अपने आप में हैं अलग ही है मजा, राजस्थान की वैभव और शान का प्रतीक
Jaisalmer Desert Safari: राजस्थान, वैभव और शान के प्रतीक, विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक अलग पहचान है। राजस्थान में हर साल लाखों देश-विदेशी पर्यटक आते हैं। जैसलमेर डेजर्ट सफारी जाने का सबसे अच्छा समय जानें-
Jaisalmer Desert Safari: राजस्थान, वैभव और शान के प्रतीक, विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक अलग पहचान है। राजस्थान में हर साल लाखों देश-विदेशी पर्यटक आते हैं। राजस्थान का नाम खास तौर पर किलों, ऐतिहासिक इमारतें, झीलें, हॉन्टेड प्लेस, थार का रेगिस्तान, नाइट टूरिज्म और स्थानीय संस्कृति के लिए जाता है। लोग बहुत सारा पैसा खर्च कर दुबई में डेजर्ट सफारी जाते हैं। राजस्थान में वे दुबई की तरह काफी कम पैसे में मजा ले सकते हैं। जैसलमेर की सुंदर नगरी में आप पयर्टक डेजर्ट सफारी और सोनार का किला घूम सकते हैं।
ये पढ़ें - सिर्फ 60 सेकंड पता चलेगा की आपकी ID पर कितने सिम एक्टिवेट हैं, जान लें पूरा प्रॉसेस
रात में रेत में सोनार का किला कोई स्वर्ण मुकुट की तरह दिखता है। यह जैसलमेर का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। इसके अतिरिक्त, यहां कई पर्यटन स्थल हैं
जैसलमेर डेजर्ट सफारी का आनंद कब लें
जैसलमेर में डेजर्ट सफारी एक अनमोल अनुभव देती है। यहां आप कैमल सफारी, जीप सवारी और ट्रैक्टर बाइक सवारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा, टीलों पर सुंदर सूर्योदय से लेकर कैम्प फायर और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आपका दिल जीत लेंगे। जब तक गर्मी नहीं होती, डेजर्ट सफारी के लिए अक्टूबर से मार्च का महीना सबसे अच्छा है।
डेजर्ट सफारी के लिए सर्दियों का चयन क्यों?
तापमान कम होना डेजर्ट सफारी के लिए सर्दियों का सबसे बड़ा कारण है। सर्दी के मौसम में दिन में हल्का तापमान बाहरी गतिविधियों (जैसे ऊंट ट्रेक, जीप सफारी और दर्शनीय स्थानों की यात्रा) के लिए सही है। रातें ठंडी होती हैं, इसलिए लोग कैम्पफायर के आसपास एकत्र होते हैं। इसके अलावा, राजस्थान में सर्दियों में आसमान आमतौर पर साफ रहता है, जिससे रात में तारों का सुंदर दृश्य मिलता है, जो रेगिस्तान में कैम्पिंग करने का एक विशेष पक्ष है। इसलिए जब भी आप राजस्थान जाते हैं, अपने टूर प्लान में जैसलमेर को जरूर शामिल करें।
ये पढ़ें - Delhi की इन 3 अवैध कॉलोनियों के लिए बड़ी खबर, MCD करने जा रही है ये बड़ा काम

