The Chopal

Rajasthan News: अशोक गहलोत और सचिन पायलट की रार दिल्ली तक, कांग्रेस ने जल्दबाजी में बुलाई अहम बैठक

   Follow Us On   follow Us on
अशोक गहलोत और सचिन पायलट की रार दिल्ली तक

The Chopal, जयपुर, Rajasthan Politics : कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के बाद अब राजस्थान में चल रहे राजनीतिक नाटक को खत्म करने की तैयारी भी की है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार को आगामी 30 मई तक तीन मांगों को लेकर अल्टीमेटम दे रखा है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अंदरखाने कई तरह के मोर्चा खोले हुए हैं। इसी राजनीतिक पैंतरेबाजी को दुरुस्त करने के लिए अब 26 मई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी बुलाई है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों शामिल होंगे। इसमें सबसे पहले राजस्थान में चुनाव जीतने के लिए रणनीति पर चर्चा होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक व सचिन पायलट विवाद को भी सुलझाने की कोशिश भी की जाएगी। सभी प्रमुख नेताओं को तरजीह देने के साथ एकजुट होकर चुनाव में जाने का मंत्र भी दिया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं की माने तो राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के पहले अब सभी नेताओं को एक जाजम पर लाने की कोशिश की भी जाएगी। प्रदेश में चुनाव के अब कुछ ही महीने ही बचे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कलह से पार्टी को नुकसान पहुंचने का अंदेशा अभी तक बना हुआ है। ऐसे में पार्टी कलह दूर कराने की आखिरी कोशिश में भी जुट गई है।

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात, IMD के अनुसार इस बार चौपट होगी फसल

गहलोत-पायलट के अलावा भी कई ऐसे नेता हैं राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बीते मंगलवार को कोषाध्यक्ष पवन बंसल, अंबिका सोनी से मुलाकात की। इसके बाद रंधावा ने पत्रकारों के सचिन पायलट के सवाल पर कहा कि मेरे लिए राजस्थान में सिर्फ अशोक गहलोत और सचिन पायलट ही लीडर नहीं है। वहां कई अन्य लीडर भी हैं, जिनसे बातचीत अब भी हो रही है। पायलट के 15 दिन के अल्टीमेटम के सवाल पर रंधावा ने कहा कि इसका जवाब मुख्यमंत्री भी दे सकते हैं। पायलट को बैठक में बुलाने के सवाल पर रंधावा ने कहा कि पायलट भी कांग्रेस के बढ़िया नेता हैं।

इस बैठक में इन मुददों पर चर्चा

-मंत्रियों व विधायकों के वर्तमान प्रदर्शन
-सभी सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा
-आगामी चुनाव के मुद्दे
-चुनाव घोषित होने से पहले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
-जारी गुटबाजी से निपटने का फॉर्मूला
-खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं के आगामी चुनावी दौरे

यह भी पढ़ें: Business Idea: आर्थिक लगी से जूझ रहे लोग 1 लाख रुपये में शुरू करें यह बिज़नेस, गर्मियों में होगी खूब कमाई