The Chopal

संगरिया के गांवों नुकेरां, इन्द्रगढ़ और रासूवाला में विभाग ने काटे 16 अवैध पानी कनेक्शन

   Follow Us On   follow Us on
संगरिया के गांवों नुकेरां, इन्द्रगढ़ और रासूवाला में विभाग ने काटे 16 अवैध पानी कनेक्शन

हनुमानगढ़: संगरिया तहसील में जलदाय विभाग द्वारा अवैध पानी कनेक्शनों के खिलाफ चलाया जा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। विभाग की टीम ने शनिवार को विभिन्न गांवों में कार्रवाई करते हुए 8 अवैध पानी कनेक्शन काटे। एईएन उपदेश अग्रवाल ने बताया कि गांव नुकेरां, इन्द्रगढ़ और रासूवाला में अवैध कनेक्शन धारकों को अपने कनेक्शन नियमित करवाने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद जिन लोगों ने अब तक कनेक्शन नियमित नहीं करवाए, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को आठ तथा शनिवार को भी आठ अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। इस प्रकार दो दिनों में कुल 16 अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की गई है। एईएन अग्रवाल ने कहा कि अवैध कनेक्शनधारी निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपने कनेक्शन नियमित करवाएं, अन्यथा विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और राजस्व हानि रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा।