The Chopal

सपना चौधरी ने मनाई पहली सालगिरह देखे फ़ोटोज

हरियाणवी डांस क्वीन (DANCER) सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ रविवार रात को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। अपनी शादी की सालगिरह के दिन सपना चौधरी अपने पति वीर साहू के साथ गुड़गांव की सड़कों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटते नजर आये। उन्होंने एक गाड़ी भरकर गरीब और
   Follow Us On   follow Us on
सपना चौधरी ने मनाई पहली सालगिरह देखे फ़ोटोज

हरियाणवी डांस क्वीन (DANCER) सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ रविवार रात को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। अपनी शादी की सालगिरह के दिन सपना चौधरी अपने पति वीर साहू के साथ गुड़गांव की सड़कों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल बाटते नजर आये। उन्होंने एक गाड़ी भरकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को इस कड़ाके की ठंड में कंबल भेंट किये।

सपना चौधरी ने मनाई पहली सालगिरह देखे फ़ोटोज

इस दौरान सपना चौधरी ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।आपको बता दें कि सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को वीर साहू के साथ चंडीगढ़ में शादी की थी, लेकिन पति वीर साहू के परिवार में अचनाक किसी की मौत होने के कारण वो अपनी शादी का खुलासा नहीं कर पाए थे।

सपना चौधरी ने मनाई पहली सालगिरह देखे फ़ोटोज

वहीं अक्टूबर महीने में सपना चौधरी ने बेटे को भी जन्म दिया था बता दें सपना चौधरी के पति वीर साहू किसान परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन वीर साहू पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट भी हैं और कई हरियाणवी गानों में वीर साहू नजर आ चुके हैं। जिनमें खलनायक रसूख आला जाट यार लैंडलॉर्ड और ठाडी बाडी जैसी सॉन्ग भी शामिल है।

वहीं वीर साहू सपना चौधरी के लड़का होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे। जिस पर उन्होंने बताया था कि किसी वजह से वह अपनी शादी के बारे में जिक्र नहीं कर पाए थे। वहीं अब सपना चौधरी और वीर साहू ने रविवार रात को अपनी पहली सालगिरह गरीब लोगों के बीच सेवा करके मनाई।

सपना चौधरी ने मनाई पहली सालगिरह देखे फ़ोटोज

वहीं दोनों ने कहा कि गरीब लोगों की सेवा करना ही पहला धर्म है। आज इतनी ठंड में बहुत से लोग हैं, जिनके पास घर तो दूर की बात ओढ़ने को कंबल तक नहीं है। जिस पर वीर साहू और सपना ने एक गाड़ी कंबल लेकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को वह कंबल बांटे। लोगों ने खुश होकर दोनों का धन्यवाद किया।