The Chopal

मध्य प्रदेश में MSP पर मूंग और उड़द खरीद लक्ष्य से अधिक, किसानों के खाते में आए इतने रुपये

   Follow Us On   follow Us on
"moong procurement, moong farming, daily purchase limit of moong, Madhya Pradesh news, latest agriculture news in hindi, Kamal Patel, Madhya Pradesh, moong msp, मूंग की खरीद, मूंग की खेती, मूंग की दैनिक खरीद सीमा, मध्य प्रदेश समाचार, नवीनतम कृषि समाचार हिंदी में, मध्य प्रदेश, मूंग की एमएसपी

The Chopal, MP: जिन राज्यों में खरीफ की फसल तैयार हो चुकी है। वहा पर सरकार ने MSP पर खरीदी शुरू कर दी है। बता दे कि इसी तरह मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया भी जारी है।इसी मध्य राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की और अधिकारियों  से खरीदी की समीक्षा की। बता दे कि मध्य प्रदेश में लगभग 3.5 लाख मैट्रिक टन मूंग और उड़द की खरीदी की भी जा चुकी है। केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीदी भी की गई है। वहीं किसानों को 1415 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि का भुगतान भी सरकार द्वारा कर दिया गया है। 

32 जिलों में मूंग, 10 जिलों में उड़द की खरीदी सरकारी 

राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में अधिकारियों द्वारा किसानों को उपार्जित फसल की राशि के भुगतान को लेकर समीक्षा भी की है। सरकार द्वारा जानकारी मिली है कि प्रदेश के 32 जिलों में हो और 10 जिलों में उड़द की खरीदी भी की जा रही है। इसके लिए मध्य प्रदेश के 234772 किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन भी किया गया है। देश में अब तक 146886 किसानों के मूंग की खरीदी की जा चुका है। बैठक में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार प्रतिदिन हर किसान से 40 क्विंटल मात्रा की खरीद की जा रही है। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें 2507 करोड़ 1200000 रुपए तक मांग की खरीदी की भी जा चुकी है।

सरकार द्वारा किसानों को इतने करोड़ रुपए किए भूगतान

वहीं जिन किसानों से खरीदी की गई है उन किसानों को 1415 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि का भुगतान भी सरकार द्वारा कर दिया गया है। बता दे कि उड़द की खरीदी के लिए 370 खरीदी केंद्र भी बनाए गए थे। केंद्र सरकार द्वारा साल 2022-23 के लिए मूंग खरीदी के 275645 मेट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित भी किया गया था। इसके अनुसार अब तक 344622 मेट्रिक टन मूंग की खरीद की जा चुकी है।

इन जिलों में अधिक हुई मूंग की खरीदी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस समय मूंग खरीदी भी की जा रही है। जिसमें नरसिंहपुर, देवास, जबलपुर, सीहोर, सागर, नर्मदापुरम, हरदा और रायसेन में मूंग की खरीदी सबसे ज्यादा देखने को भी मिली है। 200000 किसानों को SMS भेजे भी जा चुके हैं। 8 अगस्त से मूंग और उड़द का उपार्जन MSP पर किया जा रहा है।