भगत सिंह के गांव में होगा भगवत मान का शपथ समाहरोह
Updated: Mar 11, 2022, 08:49 IST

पंजाब| पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सभी पार्टियों को धूल चटा दी है। यहां आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत दर्ज हुई है। पंजाब में 117 सींटो में से 92 सींटें आम आदमी पार्टी के खेमे में आई हैं। आम आदमी के प्रत्याशियों के सामने बड़े बड़े दिग्गजों को धूल चाटनी पड़ी। कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी , नवजोत सिंह सिद्दू जैसे कई दिग्गजों को हार का मुह देखना पड़ा।
वही आप की जीत ने पंजाब में परिवर्तन का आगाज किया है। कार्यकर्ताओं में खूब जोश देंखने को मिल रहा है। वह लगातार आम आदमी पार्टी की इस जीत को यादगार बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक भगवत मान के शपथ ग्रहण समाहरोह की तैयारी शुरू हुई है। मान का शपथ ग्रहण समाहरोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में आयोजित होगा। बता दें भगवत मान को भगत सिंह का अनुयायी माना जाता है।
वही खबर यह भी है कि आज तकरीबन 12:30 बजे अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी की हुई बड़ी जीत के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। आप को पंजाब में प्रचंड जीत हासिल हुई है। इन्होंने अपनी जीत से इस बार पंजाब का इतिहास बदल दिया है और पंजाब ने परिवर्तन के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।