आज पंजाब में चन्नी समेत सभी कैबिनेट मंत्री एक साथ अपने पद से इस्तीफा देंगे
Mar 11, 2022, 08:45 IST

पंजाब| पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा और एक राज्य में सपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। पंजाब में आप की जीत ने कांग्रेस को हार का मुह दिखाया है और कांग्रेस के कई बड़े दिग्गजों को हार का मुह देखना पड़ा। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह की हार ने सभी को हिला दिया है।
अब इस बीच चरणजीत सिंह चन्नी ने नतीजे सामने आने के बाद आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज इस बैठक में चन्नी समेत सभी कैबिनेट मंत्री एक साथ अपने पद से इस्तीफा देंगे और अब पंजाब में नई सरकार की नई कैबिनेट के साथ परिवर्तन का बिगुल फूंका जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें पंजाब में 117 सींटो पर विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है और आम आदमी पार्टी को पंजाब में 92 सींटो पर जीत हासिल हुई है। यह पंजाब में आम आदमी पार्टी की इतिहासिक जीत है।