यूपी में 100 दिन में मिलेगी 10 हजार सरकारी नौकरी, जाने योगी सरकार की यह पहल
Apr 1, 2022, 10:43 IST

उत्तरप्रदेश| उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुनः वापसी की है और दोबारा सरकार बनाने के बाद उन्होंने 100 दिन में 10 हजार सरकारी नौकरी तय करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इतना ही नहीं उन्होंने भर्ती के लिए छः महीने या वार्षिक लक्ष्य निर्धारित करने का आदेश पारित किया है।
जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती कार्यवाही को पालीवाल समिति की संस्तुतियों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता व तय समयसीमा में तेजी से संपन्न कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही समस्त सेवा चयन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की और जो भर्ती लंबित पड़ी हुई है उन्हें जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि वह जल्द से जल्द पुरानी भर्ती प्रक्रिया पूरी करें और नई भर्ती पर ध्यान केंद्रित करें। इसके साथ ही अधिकारियों को 100 दिन में 10 हजार सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य दिया। भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। वही भर्ती को पूरा कराने के लिए एक सुनिश्चित समय निर्धारित होगा। इतना ही नहीं पेपर लीक होने की समस्या से जूझ रही यूपी सरकार ने भर्ती कार्यवाही को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष व भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए परीक्षा एजेंसी चयन में विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।