पहली बार नजर आया 2022 Mahindra Scorpio का इंटीरियर, दमदार फीचर्स करेंगे धमाल
The Chopal, New Delhi
Mahindra Scorpio: महिंद्रा की नई जनरेशन स्कॉर्पियो SUV लगातार टेस्टिंग के दौरान देखी जा रही है और इस 2022 Scorpio के केबिन की झलक पहली बार देखने को मिली है. नई SUV की सभी सीट्स फ्रंट फेसिंग हैं और ये इस टेस्ट मॉडल का केबिन लैदर से ढंका दिखा है. अगले आर्मरेस्ट पर पिछले यात्रियों के लिए एसी वेंट्स लगाए गए हैं. New Mahindra Scorpio के डैशबोर्ड पर बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने वाला है. इसके इर्द-गिर्द एसी वेंट्स लगाई गई हैं, इसके अलावा क्लाइमेट कंट्रोल और बाकी कुछ फीचर्स के लिए सेंटर कंसोल पर कई बटने भी दी गई हैं. ड्राइवर डिस्प्ले डिजिटल है और यहां स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी देखने को मिले हैं.
स्टिंग या महिंद्रा स्कॉर्पियन नाम
नई जनरेशन महिंद्रा स्कॉर्पियो को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा की नई स्कॉर्पियो को स्कॉर्पियो स्टिंग या महिंद्रा स्कॉर्पियन नाम से बाजार में लाया जा सकता है. कंपनी नई SUV के दमदार वेरिएंट को स्कॉर्पियन नाम दे सकती है, हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
सुरक्षा में नई स्कॉर्पियो एक लाजवाब SUV
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो को मिलने वाले अन्य फीचर्स में सबसे अहम एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम हो सकता है जैसा कि हालिया लॉन्च महिंद्रा XUV700 में दिया गया है. यहां ग्राहकों को 10 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सभी जगह एलईडी लाइट्स, 6 एयरबैग्स और कनेक्टेड कार तकनीक जैसे हाइटेक फीचर्स भी मिल सकते हैं. कंपनी इस कार के साथ 360-डिग्री कैमरा भी देने वाली है जिससे सुरक्षा के मामले में नई स्कॉर्पियो एक लाजवाब SUV के रूप में सामने आएगी.
बड़ी ग्रिल
नई जनरेशन स्कॉर्पियो में रैंडर इमेज में SUV के अगले हिस्से में बड़ी ग्रिल दिखी है जो पूरे अगले हिस्से को घेरती है. इससे जुड़े हुए LED हैडलैंप्स भी इसी ग्रिल का हिस्सा नजर आ रहे हैं. दिखने में नई स्कॉर्पियो काफी दमदार है जिसके साथ शार्क फिन एंटीना, पिछले दरवाजे पर लगा स्पॉइलर, मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए है. टेस्टिंग के दौरान दिखी SUV पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी हुई थी, अगले और पिछले हिस्से में दमदार बंपर्स देने के साथ कंपनी ने एलईडी टेललैंप्स दिए हैं.
यह भी पढ़ें : Mahindra Scorpio Update: इस तारीख को लॉन्च होगी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो, सामने आई बड़ी अपडेट
2.0-लीटर एमहॉक टर्बो पेट्रोल इंजन
फीचर्स की बात करें तो SUV के साथ संभवतः मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. नई जनरेशन स्कॉर्पियो के साथ 155 बीएचपी ताकत और 360 एनएम पीक टॉर्क बनाने वाला 2.0-लीटर एमहॉक टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 150 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क बनाने वाले इंजन विकल्प मिल सकते हैं. कंपनी इन दोनों इंजन विकल्पों को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है.
यह भी पढ़ें : Photos देखें बिल्कुल नई धांसू Kia Carens का इंटीरियर व एक्सटीरियर, फीचर्स भी शानदार

