The Chopal

TATA ने अपनी सबसे सस्ती कार का CNG वैरिएंट किया लॉन्च, 26km की दमदार माइलेज, जानें कीमत सहित पूरी जानकारी

   Follow Us On   follow Us on
Tata Motors,  Tata Tiago NRG CNG,  Tata Tiago CNG,  Tata Tiago CNG Price,  Tata Tiago CNG Variants,  Tata Tiago CNG Mileage,  Tata Tiago CNG Features,टाटा मोटर्स, टाटा टियागो NRG CNG, टाटा टियागो सीएनजी, टाटा टियागो सीएनजी कीमत, टाटा टियागो सीएनजी वैरिएंट, टाटा टियागो सीएनजी माइलेज, टाटा टियागो सीएनजी फीचर्स,Hindi News, News in Hindi,

Tata Tiago NRG CNG Launched: टाटा मोटर्स ने बीते कुछ सालों में जबतदस्त वापसी की है। और एक से बढ़कर एक शानदार मॉडल पेश कर ग्राहकों का दिल जीत रही है। टाटा के पोर्टफोलियो में Tiago का अहम रोल भी रहा है। Tiago के बाद  टिगोर, नेक्सन, अल्ट्रोज और पंच भी लोगों को बहुत पसंद आईं। टाटा ने टियागो का NRG वैरिएंट भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया, जो टॉप-स्पेक XZ और XT ट्रिम में उपलब्ध है। अब कंपनी ने टियागो NRG का iCNG वैरिएंट भी पेश कर दिया है। और मोटर एरिना ने इससे जुड़े अपडेट को भी शेयर किया है।

टियागो NRG CNG भारतीय बाजार में लॉन्च

टाटा मोटर्स के डीलरों को टियागो NRG CNG के लॉन्च के बारे में भी सूचित कर दिया गया है। टाटा मोटर्स ने अब खुलासा किया कि टियागो NRG को स्टाइलिंग और डिजाइन की वजह से ग्राहकों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। 2021 में फेसलिफ्ट और BS6 अपग्रेड ने इसे प्रीमियम और आकर्षक भी बना दिया। इसने अपने सेगमेंट में अपनी कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स, ड्राइवबिलिटी, सेफ्टी और कम्फर्ट के साथ बेंचमार्क भी सेट किया है। हमने बीते 3 सालों में CNG व्हीकल की बिक्री में भारी डिमांड और वृद्धि भी देखी है। जिसमें वॉल्यूम का तिगुना और कुल बिक्री में हिस्सा दोगुना होकर 11% तक हो गया है। बढ़ते CNG सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए हम टियागो NRG iCNG भारत का पहला टफरोडर CNG भी अब लॉन्च कर रहे हैं।

टियागो NRG CNG वैरिएंट की कीमत

मौजूदा टियागो NRG XT की कीमत 6.42 लाख रुपए तक और XZ की कीमत 6.83 लाख रुपए तक है। यह देखते हुए कि नियमित टियागो के CNG वैरिएंट की कीमत उनके पेट्रोल समकक्षों की तुलना में 91 हजार रुपए अधिक है। टियागो NRG CNG के लिए समान कीमत रखने की उम्मीद भी की जा सकती है। अगर ऐसा है तो टियागो NRG XT CNG की एक्स-शोरूम कीमत 7.33 लाख रुपए तक और NRG XZ CNG की कीमत 7.74 लाख रुपए तक भी हो सकती है।

टियागो NRG CNG वैरिएंट का इंजन

टाटा टियागो NRG CNG डीलरशिप पर बिलिंग के लिए उपलब्ध भी हो चुकी है। टियागो NRG CNG 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस होगा, जो CNG पर चलने पर 72 बीएचपी और 95 एनएम तक टॉर्क पैदा करेगा। इसका माइलेज 26.4km/kg तक होगा। कंपनी की कीमत का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नवंबर के पहले सप्ताह में भी कर सकती है। इसे ग्रे, व्हाइट, रेड और फॉलीज ग्रीन रंगों में टाटा द्वारा लॉन्च किया जाएगा।