Bolero Maxx Pickup: महिंद्रा ने उतारा पिक-अप का नया अवतार, 2 टन तक वजन के साथ मिलेगी शानदार माइलेज, पढ़ें पूरी डिटेल
The Chopal, नई दिल्ली: देश में वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2023 बोलेरो मैक्स पिकअप का नया अवतार लॉन्च कर दिया है। और इसकी शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम कीमत 7.80 लाख से लेकर 10.33 लाख रुपए तक रखी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसे दो रेंज सिटी और HD में लॉन्च किया है। सिटी रेंज में इसके कुल 7 वैरिएंट आएंगे। वही HD रेंज में इसके 5 वैरिएंट मिलेंगे। और इस मॉडल कुल मिलाकर इसके 12 वैरिएंट मिलेंगे। इसके अवाला इसे डीजल और CNG में भी आप इसको खरीद पाएंगे। चलिए जल्दी से पहले आपको इसके सभी वैरिएंट की कीमतें बताते हैं।
बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी वैरिएंट की कीमतें
सबसे पहले बात करतें हैं महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सिटी वैरिएंट की कीमतों की तो सिटी 1.3 LX CBC की एक्सक-शोरूम कीमत 7.85 लाख रुपए है। सिटी 1.3 LX की कीमत 7.95 लाख रुपए है। सिटी 1.4 LX CBC की कीमत 8.22 लाख रुपए है। सिटी 14 LX की कीमत 8.34 लाख रुपए है। सिटी 1.5 LX CBC की कीमत 8.22 लाख रुपए है। सिटी 1.5 LX की कीमत 8.34 लाख रुपए है। वहीं, सिटी CNG की कीमत 8.25 लाख रुपए है।
Mahindra Bolero Maxx Pickup HD वैरिएंट के रेट
अब बात करें HD वैरिएंट की तो Mahindra Bolero Maxx Pickup HD 1.7 LX CBC की कीमत 9.26 लाख रुपए तक है। इसके HD 1.7 LX वैरिएंट की कीमत 9.53 लाख रुपए तक है। इसके HD 1.7L LX वैरिएंट की कीमत 9.83 लाख रुपए तक है। वहीं, इसके HD 2.0L LX CBC वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए तक है। लास्ट में आता है HD 2.0L LX वैरिएंट। जिसकी एक्स-शोरूमम कीमत 10.33 लाख रुपए तक है।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Rate: पेट्रोल व डीजल के नए रेट जारी, देश के इन इलाकों में सस्ते हुए दाम
मात्र 24,999 रुपए में प्री-बुकिंग शुरू
महिंद्रा ने लॉन्चिंग के साथ 2013 Mahindra Bolero Maxx Pickup की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक इसे 24,999 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक भी कर सकते हैं। बोलेरो मैक्स पिक-अप के सभी वैरिएंट्स को 2.5 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। ये 71PS पावर और 200Nm टॉर्क के साथ ही 81PS पावर और 220Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इनमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी लोडिंग कैपेसिटी 2 टन तक है।
Mahindra Bolero Maxx Pickup के शानदार फीचर्स
2023 बोलेरो मैक्स पिक-अप में जियो-फेंसिंग, रूट प्लानिंग, वीइकल ट्रैकिंग, एक्सपेंस मैनेजमेंट, हेल्थ मॉनिटरिंग समेत अन्य फीचर्स दिए हैं। इसे iMAXX ऐप की मदद से मॉनीटर भी कर पाएंगे। इस पिकअप में LED टेललैंप्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी आपको मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि ये 17.2 km/l तक का माइलेज देगा। कंपनी इस पर 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी दे रही है।
यह भी पढ़ें: Weather: आने वाले 72 घंटों में राजस्थान में नहीं रुकेगा बरसात और ओले गिरने का दौर

