The Chopal

रोजाना AC को इतने घंटे से अधिक चलाया, तो हो जायेगी परेशानी

Air Conditioner: देश में गर्मी का कहर चल रहा है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग AC और कूलर का सहारा ले रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए एसी दिन भर चलता रहता है। ऐसे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि रोजाना कितने घंटे एसी चलना चाहिए।

   Follow Us On   follow Us on
 रोजाना AC को इतने घंटे से अधिक चलाया, तो हो जायेगी परेशानी 

Ac Tips For Summer : देश में गर्मी का कहर चल रहा है। चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोग AC और कूलर का सहारा ले रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए एसी दिन भर चलता रहता है। ऐसे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि रोजाना कितने घंटे एसी चलना चाहिए। चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ जरूरी फैक्ट्स। 

भीषण गर्मी का कहर 

उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा 50 डिग्री से ऊपर चला गया है। इस गर्मी के कहर से बचने के लिए लोग एसी का प्रयोग कर रहे हैं। लोगों को रात दिन AC में रहना पसंद है। भीषण गर्मी के कारण बाजार में नहीं निकल पाते। 

कितने घंटे चलाएं AC 

अगर आप भी पूरा-पूरा दिन एक चलते हैं तो एक्सपर्ट के अनुसार यह नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार एक को पूरा दिन नहीं चलना चाहिए। क्योंकि पूरा दिन चलने के कारण इसकी मशीन गर्म हो जाती है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शंका बनी रहती है कि कितने घंटे AC चलाएं। हालांकि इसके लिए कोई गाइडलाइन नहीं बनी होती। लेकिन एक्सपर्ट की माने तो एक दिन में 10 से 14 घंटा AC चलाया जा सकता है। 

AC को दें रुकने का समय 

ऐसी को चलाते समय बीच-बीच में बंद कर देना चाहिए। जिससे ऐसे में लगा कंप्रेसर ठंडा हो जाए और थोड़ी राहत मिले। अगर दिन रात ऐसी चलता रहेगा तो बिजली की खपत अधिक करेगा, जिससे आपको नुकसान पहुंचेगा। 

तापमान करें सेट 

कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए AC को 16 डिग्री के टेंपरेचर पर रखते हैं। लेकिन मंत्रालय द्वारा जारी की एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसी के टेंपरेचर को 25 डिग्री सेल्सियस पर रखें ताकि रूम का तापमान मेंटेन किया जा सके। समय पर ऐसी की सर्विस करवा ले ताकि इसकी कूलिंग बरकरार रहे। एयर कंडीशनर के आउटडोर यूनिट को भी साफ करना चाहिए।