The Chopal

तेज गर्मी में AC के साथ पंखा चलाना कितना सही, जानकारों ने कही ये बात

Summer cooling tips : कुछ लोगों का कहना है कि पंखा चलाने से AC की ठंडक बेअसर फैलती है। जब एसी चालू होता है, तो वह एक जगह ठंडी हवा छोड़ता है। पंखा उस ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में तेजी से पहुंचाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा होता है।

   Follow Us On   follow Us on
तेज गर्मी में AC के साथ पंखा चलाना कितना सही, जानकारों ने कही ये बात

AC with ceiling fan : इस वर्ष उत्तर भारत में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लोग चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान से परेशान हैं। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) लोगों से सबसे अधिक राहत की उम्मीद है। लेकिन AC के साथ सीलिंग फैन भी चलाना चाहिए? कुछ लोगों का कहना है कि पंखा चलाने से AC की ठंडक बेअसर फैलती है, जबकि दूसरों का कहना है कि इससे ठंडक और तेजी से फैलती है। आइए देखें कि AC और पंखा एक साथ चलाना अच्छा है या नहीं।

AC के साथ पंखा चलाना कितना कारगर है?

विशेषज्ञों का कहना है कि AC पंखा चलाना न सिर्फ फायदेमंद है, बल्कि बिजली का खर्च भी कम करता है। जब आप पंखा और एसी को एक साथ चलाते हैं, तो पंखा कमरे में मौजूद ठंडी हवा को तेजी से फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसका अर्थ है कि आप AC जल्दी से बंद कर सकते हैं और बहुत देर तक चलाने की जरूरत नहीं है। नतीजा यह होगा की बिजली का बिल कम होता है और अधिक बिजली खपत नहीं होगी। 

पंखे से ठंडक बनाए रखने में साथ

AC बंद होने पर भी सीलिंग फैन चालू रखने से कमरे में ठंडी हवा लंबे समय तक बनी रहती है। ये भी एक बड़ा कारण है कि पंखे और एसी को एक साथ चलाना अब आम है। इससे गर्मी कम होती है और कूलिंग लंबे समय तक रहती है।

इन बातों का ध्यान रखें:

फैन की स्पीड बहुत ज्यादा न होक, मरे के दरवाज़े और खिड़कियां बंद रखें, AC का तापमान 24-26 डिग्री रखें, AC को लगातार न चलाएं।

News Hub