The Chopal

अगर गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे है, तो जल्द आने वाली है ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

EV (Electric Vehicle) : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की माँगों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में इस साल मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और सिट्रोएन जैसी कंपनियां 6 नई मिड–साइज इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने वाली है।
   Follow Us On   follow Us on
अगर गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे है, तो जल्द आने वाली है ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

The Chopal (New Delhi) : भारतीय मार्केट में धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कारों की भारी माँग देखी जा रही है। अगर आपका भी मन पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कार से भर गया है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। ऑटो सेक्टर की बड़ी कंपनियां अगले कुछ महीनों में अपनी कई नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और सिट्रोएन जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां इस साल मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है।

लॉन्च होने वाली इन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में पूरी जानकारी

1. Hyundai Creta EV
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुंडई 2024 के अंत में क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने के लिए तैयार है। अटकलें के मुताबिक इस कार में एलजी केम से ली गई 45kWh ली-आयन बैटरी पैक शामिल हो सकता है।

2. Mahindra XUV.e8
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2024 के अंत तक INLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड XUV.e8 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कार में ग्राहकों को 450km से अधिक की रेंज मिलने की उम्मीद है।

3. Tata Safari EV
टाटा मोटर्स साल 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में इलेक्ट्रिक सफारी की शुरुआत कर सकती है। इस कार में ग्राहकों को 500 km की रेंज मिलने की संभावना है।

4.Tata Curvv
भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स अपनी मोस्ट अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार Tata Curvv अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने वाली है। कंपनी का दावा है कि कार अपने ग्राहकों को 500 किमी से अधिक की रेंज देगी। इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप की फेसिलिटी होने की उम्मीद है।

5. Maruti Suzuki eVX
भारत में सबसे अधिक कार बेचने वाली कंपनी मारुति सुजुकी eVX ने 2023 ऑटो एक्सपो में अपनी ग्लोबल शुरुआत की थी। इसे सिंगल और डुअल-मोटर कॉन्फिगरेशन में बेचा जाएगा। इस कार में ग्राहकों को  500km की रेंज मिल सकती है।

6. Citroen eC3 Aircross
सिट्रोएन इंडिया संभवतः 2024 के अंत से पहले eC3 एयरक्रॉस लॉन्च करेगी। eC3 एयरक्रॉस में ICE C3 एयरक्रॉस मिडसाइज SUV के साथ कई नए फीचर्स से लैस होने के उम्मीद है।

ये पढ़ें : Cheque Bounce New Law : चेक बांउस होने कितने दिन बाद मिलती है सजा और क्या लगता है फाइन, जानिए पूरी डिटेल