The Chopal

Whatsapp लेकर आया ताजा अपडेट, बदल गए फीचर्स एंड लुक्स

WhatsApp Update :whatsapp हाल ही में एक नया अपडेट लेकर आया है। जो काफी आकर्षक दिखाई दे रहा है। कंपनी है अपडेट एंड्रॉयड वर्जन के लिए लेकर आई है। जिससे व्हाट्सएप का इंटरफेस पूरी तरह बदल गया। और नए लुक में यह आईओएस वर्जन जैसा दिखाई दे रहा है। चलिए पढ़ें अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी

   Follow Us On   follow Us on
Whatsapp लेकर आया ताजा अपडेट, बदल गए फीचर्स एंड लुक्स

The Chopal : क्या आपके व्हाट्सएप का भी इंटरफेस बदल चुका है? एंड्राइड यूजर के लिए कंपनी ने व्हाट्सएप के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। यह वर्जन लोगों तक धीरे-धीरे पहुंच रहा है। Meta ने अभी इस फीचर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

iOS यूजर्स इस अपडेट से प्रभावित नहीं होंगे। Android संस्करण लगभग iOS संस्करण की तरह दिखता है। सितंबर 2023 से ही, कंपनी इस फीचर को बीटा संस्करण में टेस्ट कर रही थी। नए इंटरफेस में क्या खास है? 

WhatsApp का नवीनतम रूप क्या है?

WhatsApp के नवीनतम अपडेट के बाद स्टेटस बार ऊपर से नीचे आ गया है, जो iOS संस्करण की तरह है। अब आप तीन नहीं चार टैब्स देखेंगे। जहां यूजर्स को पहले सिर्फ चैट, स्टेटस (अपडेट्स) और कॉल का ऑप्शन दिखता था इस लिस्ट में अब एक कम्युनिटी टैब भी है। 

यूजर्स को चैट, कम्युनिटी, कॉल, स्टेटस और चैनल अपडेट्स दिखेंगे। कम्पनी ने हर टैब को एक आइकन दिया है। साथ ही आपको एक ग्रीन डॉट दिखाई देगा, जो नोटिफिकेशन के बारे में बताता है। यह ग्रीन रंग भी WhatsApp के पूर्ववर्ती रंग से अधिक हल्का है। 

नवीनतम फीचर्स भी शामिल हैं

Whatsapp ने इन बदलावों के साथ अपने मैसेज दिखने का तरीका भी बदल दिया है। मेन स्क्रीन पर, सभी चैट्स एक सूची में दिखाए जाते हैं, जिसमें आर्काइव मैसेज सबसे ऊपर हैं। यूजर्स को आर्काइव के नीचे तीन विकल्प मिलते हैं: सभी मैसेज, अनरीड मैसेज और ग्रुप मैसेज। 

इसकी मदद से आप अपने मैसेज को आसानी से चेक कर सकते हैं। इस नवाचार को वॉट्सऐप ने व्यापक रूप से प्रसारित किया है। अगर आप ये बदलाव नहीं देखते हैं, तो आपको वॉट्सऐप को अपडेट करना चाहिए। इस ऐप को अपडेट करने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जा सकते हैं। आपको कुछ समय इंतजार करना होगा अगर नया इंटरफेस फिर भी नहीं दिखता है।

Also Read : अब बिना टोल प्लाजा और Fasttag के कटेगा टोल, जानिए सरकार का नया प्लान