इस बिजनेसमैन की दुल्हनिया बनी मौनी रॉय
Jan 27, 2022, 19:35 IST

The chopal
मनोरंजन| मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय को कौन नहीं जानता इन्होंने एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और फ़िल्म इंडस्ट्री में इनकी एक अलग पहचान बनी हुई है। फैंस इनकी फोटो और वीडियो बेहद पसंद करते हैं और इनकी जमकर तरीफ भी करते हैं।
वहीं आज अपने फैन्स की चहेती मौनी रॉय ने गोवा में शादी कर ली है। मौनी ने शादी बिज़नेस मैन सूरज नाम्बियार के साथ की है । मॉनी ने शादी में साउथ इंडिया लुक लिया था। उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी के साथ वाइट साड़ी पहनी थी। वहीं नाम्बियार ने भी वाइट धोती ओर कुर्ता पहना है।
मौनी के फैंस मौनी की शादी से बेहद खुश हैं वह उन्हें लगातार शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी फोटोज पर प्रतिक्रिया कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CZOhKuGtUck/?utm_source=ig_web_copy_link