The Chopal

भारत की इस ट्रेन से हर साल होती है, करीबन 1.76 अरब रुपए की कमाई, शताब्दी और वंदे भारत नहीं आसपास

Most profitable train in india: दुनिया में भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारतीय रेलवे से रोजाना करीबन 2 करोड़ से ज्यादा लोग ट्रैवल करते हैं। भारत में हर दिन 13452 गाड़ियां चलती है।

   Follow Us On   follow Us on
भारत की इस ट्रेन से हर साल होती है, करीबन 1.76 अरब रुपए की कमाई,

The Chopal, Indian Railway Most Profitable Train: दुनिया भर में भारतीय रेल नेटवर्क (Indian Railway) चौथे नंबर पर आता है। भारतीय रेलवे रोजाना करीबन 2 करोड़ से ज्यादा लोग सफर करते हैं। भारत में हर दिन 13452 से अधिक गाड़ी पटरियों पर दौड़ती है। मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जाती हैं। भारतीय ट्रेनों में सीटों की भारी मांग होती है क्योंकि ट्रेनें आम जनता की सवारी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे की कौन सी ट्रेन सबसे अधिक कमाई करती है?  

भारतीय रेलवे में सबसे कमाई करने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (vande Bharat Express) और शताब्दी ट्रेन दोनों ही नहीं हैं। आज हम आपको बताने वाले है, कि ये राजधानी ट्रेनों के मुकाबले अधिक कमाई करती हैं। उत्तर रेलवे की राजधानी एक्सप्रेस सबसे बड़ी ट्रेन है। बैंगलोर राजधानी एक्सप्रेस (Banglore Rajdhani Express) ट्रेन सबसे अधिक कमाई करती है।  22692 बैंगलोर राजधानी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दी से KSR बैंगलोर तक चलाई जाती है। 2022-23 में इस ट्रेन से 5,09,510 लोगों का सफर करवाया। जिससे रेलवे को करीब 1,76,06,66,339 रुपये का फायदा हुआ।  

रेलवे की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली ट्रेन 

सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, जो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ती है, रेलवे की सबसे बड़ी ट्रेन है। साल 2022–2023 में ट्रेन संख्या 12314 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ने 5,09,164 लोगों को मंजिल तक पहुंचाया और 1, 28,81,69,274 रुपये की कमाई की। 

तीसरी सबसे कमाई वाली ट्रेन  

इस लिस्ट में डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन (Dibrugarh Rajadhani Express) तीसरे स्थान पर है। पिछले साल, नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली इस ट्रेन ने 4,74,605 यात्रियों को सफर करवाया था। रेलवे को इससे कुल 1,26,29,09,697 रुपए का फायदा मिला था।  

चौथा स्थान 

राजधानी एक्सप्रेस, जो नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल (mumbai central) के बीच चलाई जाती है, सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 5 ट्रेनों की सूची में चौथे स्थान पर आती है। 2022-23 में ट्रेन नंबर 12952 मुंबई राजधानी एक्सप्रेस ने 4,85,794 यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया, जिससे रेलवे को 1,22,84,51,554 रुपये का लाभ हुआ।

पांचवीं  कमाई करने वाली ट्रेन 

डिब्रूगढ़ राजधानी देश की पांचवीं सबसे कमाई करने वाली ट्रेन है। बीते वर्ष, इस ट्रेन ने 4,20,215 यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया है। जिससे रेलवे को 1,16,88,39,769 रुपये का फायदा हुआ है। 

News Hub