The Chopal

Weather Update: राजधानी दिल्ली, हरियाणा सहित इन राज्यों में मानसून का खेला अभी बाकी, इतने दिन और बरसेंगे बादल

   Follow Us On   follow Us on
monsoon, weather in india, todays weather in india, imd alert for weather, todays weather update, rain alert today, rain alert in states, hindi latest news, monsoon in india,IMD update, uttarakhand rain alert, rain forecast in india, rainfall forecast uttar pradesh,बारिश, मौसम अपडेट, भारत का मौसम, मौसम की खबर, बारिश का अनुमान, देश का मौसम"

The Chopal, New Dehli: अपनी मानसून की विदाई का दौर जारी है। और इस स्थिति में हरियाणा के मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। हरियाणा में बारिश का दौर दोबारा सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिण पूर्वी नमी वाली हवाओं के असर से बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बरसात दर्ज हुई है। राज्य के  मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र ने और बड़ा रूप धारण करने के कारण  एकदम मौसम  बदल गया है।

मौसम विभाग मुताबिक इसके असर से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली की तरफ से एक बार फिर से दक्षिण पूर्वी नमी वाली हवाओं का रुख शुरू हो गया है। इससे बुधवार को राज्य के नूंह, महेंद्रगढ़, , रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, फतेहाबाद, पंचकूला, अंबाला यमुनानगर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश भी देखने को मिली है। 

आगे ऐसा रहेगा हरियाणा का मौसम 

आने वाले तीन-चार दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। क्योंकि राजस्थान पर बने प्रति चक्रवात और जेट हवाओं की वजह से यह कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर ही बने रहने की संभावनाएं अधिक बन रही है। इसके अलावा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से भी पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 32.0 से 37.0 और न्यूनतम तापमान 24.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किया गया।

हरियाणा प्रदेश में हुई बुधवार बारिश के आंकड़े
अंबाला      45.0 mm
हिसार       4.0 mm
रोहतक    10.0 mm
भिवानी     31.0 mm
झज्जर      29.0 mm
करनाल    45.5 mm
नूंह          28.0 mm
पंचकूला    12.5 mm
नोट : ये आंकड़े भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं और सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक के हैं।