हरियाणा के इन 8 जिलों में बरसेंगे बादल, हिसार और बालसमंद में गिरे ओले
Haryana News: हरियाणा में मौसम का रूप बदला हुआ नजर आ रहा है. हरियाणा में आगे भी मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा बदलाव के चलते बारिश से के आसार जताए गए है. ह हिसार और बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में ओले भी गिरे हैं।

The Chopal : हरियाणा में एक बार फिर मौसम का रूप बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में हिसार और बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका है। आने वाली 17 मई से हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। मौसम बदलाव के कारण राज्य के आठ जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। बारिश सिरसा, फतहेबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत बारिश का अनुमान हैं। वहीं, 16 मई तक राज्य में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश का अधिकतम तापमान मंगलवार को 6.1 डिग्री सेल्सियस था।
मंगलवार को हरियाणा के नौ जिलों में बारिश हुई, जिनमें हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत शामिल हैं। हिसार और बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में ओले भी गिरे हैं। अन्य जिलों में भी मौसम बदलता रहा, पानीपत, रेवाड़ी व फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली। मंगलवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है। उस समय राज्य का सबसे गर्म जिला मेवात था। नूंह (AWS) मेवात जिले में 41.8 डिग्री सेल्सियस था।