The Chopal

UP, बिहार समेत इन इलाकों में लगातार तीन दिन बरसेंगे बादल, कही बरसेगी आग

Latest weather Update: यूपी, बिहार सहित भारत के कई भागों में भयंकर गर्मी है। तीखी धुप और गर्मी के कारण कई राज्यों में लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है। आपको बता दें कि अप्रैल का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में लू ने कहर मचाना शुरू कर दिया था, जहां तापमान 45 डिग्री से भी अधिक हो गया था। IMD ने अब एक नया अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार कई राज्यों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलेगी और कहीं लू भी जारी रहेगा। आइए खबर में विस्तार से जानते है लेटेस्ट अपडेट-

   Follow Us On   follow Us on
UP, बिहार समेत इन इलाकों में लगातार तीन दिन बरसेंगे बादल, कही बरसेगी आग

Weather Update: यूपी, बिहार सहित भारत के कई भागों में भयंकर गर्मी है। तीखी धुप और गर्मी के कारण कई राज्यों में लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है। आपको बता दें कि अप्रैल का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में लू ने कहर मचाना शुरू कर दिया था, जहां तापमान 45 डिग्री से भी अधिक हो गया था। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में अत्यधिक गर्मी और लू का प्रकोप अभी भी जारी है। लेकिन भारी बारिश ने कुछ राज्यों में मौसम को सुखद बनाया है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि बिहार (Bihar), पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश (UP), झारखंड (Jharkhand) सहित कई राज्यों में 28 अप्रैल तक लू रह सकता है। उधर, त्रिपुरा में लू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने 24 से 27 अप्रैल तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। 

मौसम विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम (Assam) और मेघालय में भारी बारिश हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी बाढ़ आई। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, रायलसीमा, उत्तर और दक्षिण कर्नाटक में लू का कहर लगातार जारी है। 

इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में 24, 27 और 28 को भारी बारिश हो सकती है, जबकि असम और मेघालय (Meghalya) में 28 को भी भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 27 और 28 जून को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश की उम्मीद है। IMD (IMD weather update) ने कहा कि दक्षिण मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ और विदर्भ में ओलावृष्टि की संभावना है। 

बिहार और यूपी में अगले तीन दिन लू का कहर

ओडिशा, बंगास और सिक्किम, क्नाटक में अगले पांच दिन गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, आंध्र, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में (heatwaves in bihar) अगले पांच और कर्नाटक में 26 तक लू की स्थिति बनी रहेगी। तमिलनाडु में आज और पूर्वी और पश्चिम यूपी में 28 तक और कोंकण में 28 तक गंभीर (heatwaves alert in UP)  लू की स्थिति बनी रहेगी। 

यहां स्कूल दो दिन बंद

त्रिपुरा में लू की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने आदेश (Tripura  school closed) जारी किया है कि राज्य के सभी स्कूल 24 से 27 अप्रैल तक बंद रहेंगे। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक बुलेटिन के मुताबिक, त्रिपुरा में बुधवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री सेल्सियस (UP ka mausam) अधिक है। एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पूरा राज्य लू की चपेट में है और यह स्थिति कुछ और दिनों तक जारी रहेगी। इस लू और उमस भरे मौसम को देखते हुए त्रिपुरा सरकार ने इसे राज्य की दृष्टि से विशिष्ट आपदा घोषित किया है।’’

दक्षिण में चक्रवात के कारण लू की चेतावनी

तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश (A.P. weather)  में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि हवा का दबाव तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से औसतन 0.9 किमी ऊपर है। वहीं, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर चक्रवात की स्थित है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर और शुक्रवार से रविवार तक दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने के आसार हैं। हालांकि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर और अगले 48 घंटों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं।