राजस्थान में जमकर बरसेंगे बादल, आंधी भी दिखाएंगे अपना रूप
The Chopal, Rajasthan weather Update : राजस्थान में आज मौसम फिर से बदले गा, बारिश के संग संग आएगी आंधी भी, हुआ अलर्ट जारी पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम के अनुसार बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी चलेगी।
इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं, हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है। आज और कलअप्रेल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी।
कल उदयपुर और कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चली। अधिकांश जगहों पर मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में गुरुवार को दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कोटा और गंगानगर में 41.4, जैसलमेर में 41 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दिन का पारा 39 डिग्री तक पहुंच गया।