The Chopal

उत्तर प्रदेश में अभी और सताएगी सर्दी, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी

UP Weather Report : मौसम की इसी स्थिति की वजह से प्रदेश में एक सप्ताह से कई जिलों में अत्यधिक शीत दिवस की स्थितियां बन रही हैं। मौजूदा हालत में मौसम की जो परिस्थितियां बन रहीं है उसके अनुसार 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान और नीचे जाएगा।
   Follow Us On   follow Us on
उत्तर प्रदेश में अभी और सताएगी सर्दी, मौसम विभाग ने दी ताजा जानकारी

The Chopal (UP Weather forecast) : उत्तर प्रदेश के काफी जिलों में बहुत ही तेजी से सर्द हवा चल रही है। करीब 250 से 290 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार वाली यह हवाएँ उत्तर भारत में सर्दी बढ़ाने के लिए पूर्णतया रूप से जिम्मेवार है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन गलन और कोहरे से निजात मिल पाने के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं। मौजूदा हालत में मौसम की जो परिस्थितियां बन रहीं है उसके अनुसार 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान और नीचे जाएगा।

शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है

लखनऊ समेत कई जिलों में आद्रता 60 फीसदी के ऊपर जा रही है। इस वजह से कोहरा हो रहा है। मौसम की इसी स्थिति की वजह से प्रदेश में एक सप्ताह से कई जिलों में अत्यधिक शीत दिवस की स्थितियां बन रही हैं। यह स्थिति फिलहाल आगे भी जारी रहने की संभावना बताई गई है। अमौसी के स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार ऊपरी क्षोभमंडल पर चल रही जेट स्ट्रीम के कारण सर्दी की पूरी स्थिति बन रही है। ऊपर से वायुमंडल की निचली सतह में हवा की रफ्तार बहुत ही कम है जिससे नमी बढ़ गई है।

तापमान में गिरावट

दिन-रात के तापमान में मात्र 6 डिग्री का अंतर था, सर्द हवाओं का असर गुरुवार को भी जारी रहा। इसकी वजह से दिन का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। गलन भरी पछुआ हवा ने दिन और रात का अंतर भी कम कर दिया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर मात्र 6 डिग्री का रहा। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को सुबह मध्यम कोहरा रहेगा।

ये पढ़ें : मुफ्त 5G इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले दिन अब गए, Jio और Airtel लेकर आ रहा नए पेड प्लान