The Chopal

UP में गर्मी का सितम जारी, इन जिलों में आने वाले दो दिनों में बारिश के आसार

UP weather News : हाल ही में अप्रैल का महीना शुरू हुआ है, लेकिन गर्मी ने लोगों को बेहोश कर दिया है। अभी से गर्मी का दंश दिखाई दे रहा है। उधर, मौसम विभाग ने भी मौसम की जानकारी दी है। विभाग ने इस गर्मियों में आने वाले दो दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की उम्मीद व्यक्त की है। आइए जान लेते है मौसम के ताजा हाल...

   Follow Us On   follow Us on
UP में गर्मी का सितम जारी, इन जिलों में आने वाले दो दिनों में बारिश के आसार

UP News : इस बार यूपी में गर्मी ने लोगों को छुड़ा रखा है। यूपी (UP Weather) में गर्मी का सितम अब बहुत तेजी से बढ़ने लगा है। गर्मी अप्रैल से ही दिखाई देने लगी है। अब पूर्वांचल में बढ़ते तापमान के चलते गर्म हवाएं चलने लगी हैं, जिससे लू की स्थिति पैदा हो गई है। दोपहर में सड़कों पर निकलना भी अब कठिन होने लगा है। 

राजधानी लखनऊ फिलहाल सुरक्षित है, लेकिन मौसम विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस बार गर्मी कुछ अधिक होगी। लोगों को पहले से ही इसके लिए तैयार रहना होगा। बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी। 

UP में इस दिन है बारिश की संभावना

आपको बता दे की 4 और 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद और हापुड़ में हल्की बूंदाबादी की संभावना है। तापमान भी एक से दो डिग्री गिर जाएगा।  6 अप्रैल को तापमान फिर से बढ़ जाएगा। तेज धूप होगी और मौसम साफ रहेगा। 

जान लें UP में आज कैसा रहेगा मौसम

भारत के मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी लखनऊ में सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस होगा। तापमान न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बाराबंकी, वाराणसी, बहराइच और प्रयागराज में भी है। तापमान फतेहपुर, सुल्तानपुर, फैजाबाद, गाजीपुर, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में 20 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 

इटावा (बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर) में न्यूनतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकते हैं। शहरों नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और सहारनपुर में भी तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

तेज गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग (Uttar Pradesh Health Department) ने गर्मी को देखते हुए हाल ही में एक गाइडलाइन जारी की है। साथ ही, गर्मी से होने वाली बीमारियों और वार्ड को ठंडा रखने के उपायों के बारे में सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके गर्मी और लू से बचने के पुख्ता उपायों के निर्देश दिए हैं. प्रदेशभर में मई तक हीटवेव चलने की संभावना है।

News Hub