The Chopal

Heat Wave: देश के 9 राज्यों में चलेगी लू, 13 राज्यों में बरसात के आसार, मध्य प्रदेश में पारा 40 पार

India Weather : देश में गर्मी का सीजन अब जोरों शोरों से शुरू हो चुका है। आम जनता का भीषण गर्मी से अभी से बुरा हाल हो रहा है। आगे आने वाले दिनों में इस हिसाब से अगर गर्मी बढ़ती रही तो लोगों का अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो सकता है। देश के 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई हैं। 

   Follow Us On   follow Us on
Heat Wave: देश के 9 राज्यों में चलेगी लू, 13 राज्यों में बरसात के आसार, मध्य प्रदेश में पारा 40 पार

Heat Wave Updates: देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और अब मौसम विभाग (IMD) ने देश के 9 राज्यों में लू (Heatwave) की चेतावनी जारी कर दी है। अगर यही रफ्तार रही तो अगले कुछ हफ्तों में हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों के लिए। उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भारी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान कई शहरों में 40 डिग्री से अधिक है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के तेरह राज्यों में आंधी की आशंका है।

मध्य प्रदेश में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार

गर्म हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को रतलाम और नर्मदापुरम सबसे गर्म रहे।  आज रतलाम-नीमच सहित आठ जिलों में लू की चेतावनी दी गई है।  आज हिमाचल में लू चलने की चेतावनी दी गई है।  इनके अलावा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। अब राजस्थान में दिन और रात दोनों गर्म होने लगे हैं।  कुछ शहरों का पारा 45° के पार है। बाड़मेर में सोमवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस का तापमान था, जो आज हीटवेव का रेड अलर्ट है।  6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी हैं।

मौसम अगले दो दिन कैसा रहेगा?  अगले दो दिनों में देश के ज़्यादातर हिस्सों में गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है।  दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर रहेगा। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर लू जारी रहेगी।

साथ ही बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।  केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है और तेज़ हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।  9, 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओले हो सकते हैं।
 

News Hub