राजस्थान में अब गर्मी करेगी परेशान, गर्मी वाले कपड़े निकलेगें बाहर, मौसम का बदलेगा रुख
Rajasthan Weather:अगले 48 घंटों में राजस्थान में मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट दिया है, जिसमें अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का यह बदलाव फसलों और जनजीवन को प्रभावित कर सकता है, इसलिए किसान और आमजन सतर्क रहें। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से मौसम में गिरावट जारी है। कभी तेज धूप खिली, तो कभी बादल आसमान पर छा गए। सोमवार से मौसम फिर से गर्म होने लगा है, कुछ दिनों की उठा पटक के बाद यह नजारा दिखा हैं। दिन में तेज धूप थी, लेकिन रात में हल्की ठंड थी। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी का अनुमान लगाया है।
मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में तपी धरती
बीते 24 घंटों में राज्य में शुष्क मौसम रहा और कोई बारिश नहीं हुई, मौसम विभाग ने यह जानकारी दी हैं। राज्य में चित्तौड़गढ़ का सर्वाधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था। संगरिया में सबसे कम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था। प्राप्त अनुसंधानों के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में औसत नमी की दर 15 से 81 प्रतिशत थी।
मुख्य जिलों में सबसे कम तापमान ये रहा
मंगलवार को मौसम विभाग ने बताया कि अजमेर में 16.8 डिग्री तापमान था, जयपुर में 17.6 डिग्री था, सीकर में 13.0 डिग्री था, कोटा में 19.4 डिग्री था, चित्तौड़गढ़ में 11.8 डिग्री था, बाड़मेर में 17.8 डिग्री था, जैसलमेर में 14.5 डिग्री था, जोधपुर में 18.4 डिग्री था, बीकानेर में 13.0 डिग्री था, चूरू में 14.2 डिग्री था और श्री गंगानगर में 11.0 डिग्री था।
48 घंटों में मौसम बदलेगा
राजस्थान में अगले दो दिन यानी 48 घंटो में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है. अगले एक सप्ताह में राज्य में किसी पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं है और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा, मौसम विभाग ने यह जानकारी दी हैं। लेकिन अगले 48 घंटों में अधिकांश क्षेत्रों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज उत्तरी हवाएं चलेगी। इनके प्रभाव से तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। विभाग ने कहा कि 7 से 8 मार्च तक राजस्थान में तापमान फिर से बढ़ सकता है।