हरियाणा के इन 16 जिलों में होगी जमकर बारिश, घर से निकलते समय बरते सावधानी

हरियाणा का मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान में हरियाणा के करीबन हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 16 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा के इन 16 जिलों में होगी जमकर बारिश, घर से निकलते समय बरते सावधानी

The Chopal, Aaj Ka Musam : मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताएं आने वाले दो दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। चंडीगढ़ में भी बारिश का येलो अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ हरियाणा में ज्यादा बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही लोगों से अपील की जाती है कि वह ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरते हैं और सुरक्षित स्थानों पर हैं. इसके साथ ही पहाड़ों का वेदर फोरकास्ट भी देखते रहें।

हरियाणा के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन यानी बुधवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वही अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सामान्य के नजदीक बना हुआ है और प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में सबसे अधिकतम बढ़ोतरी नारनौल में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वही नारनौल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने येलो लाइट जारी करते हुए बताया कि पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात सहित 16 जिलों में जमकर बारिश होगी। जिसके लिए विभाग का भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया।