The Chopal

UP से लेकर पंजाब तक कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली में जबरदस्त बारिश का अलर्ट जारी

UP weather Update : मौसम विभाग द्वारा आज दिल्ली में हल्के तूफान के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

   Follow Us On   follow Us on
UP से लेकर पंजाब तक कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली में जबरदस्त बारिश का अलर्ट जारी

The Chopal, UP weather Update : देश भर के अलग-अलग विधायकों में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। क्योंकि कई हिस्सों में जहां लोगों को बारिश का इंतजार है वही कई जगह बारिश की वजह से लोगों की मौत हो रही है। वही दिल्ली यूपी सहित कई राज्य ऐसे हैं, जहां बारिश का इंतजार किया जा रहा है। वहीं अगर हिमाचल जैसे राज्यों की बात करें तो भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड के चलते कई तरह की तबाही देखने को मिली है।

हिमाचल में बारिश का कहर

हिमाचल प्रदेश में आए दिन बढ़ बादल फटने और भूशंखलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अभी मानसून का शुरुआती दौर चल रहा है और प्रदेश में 80 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोग घायल हैं वही 38 लोगों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।

इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

मौसम का पहले पता लगाने वाली एजेंसीज स्काईमेट के अनुसार देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर चलेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्से, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं अगर अन्य हिस्सों की बात की जाए तो कोकण और गोवा तटीय कर्नाटक, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं अगर पूर्वोत्तर भारत की बात की जाए तो राजस्थान, गुजरात, मराठवाडा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक हल्की से मध्य में बारिश का अनुमान है। बिहार पश्चिमी उत्तर प्रदेश आंतरिक कर्नाटक आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी हलकी बारिश का अनुमान है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में पूरे दिन बिजली के साथ तूफान और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि दिल्ली में कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन दिल्ली में सुबह के समय हल्की बारिश देखने को मिली। लेकिन दिल्ली में आज बादल छाए हुए हैं और बारिश कभी भी हो सकती है।