IMD Rain Alert : दिल्ली यूपी समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, 100km की स्पीड से चलेगी हवा
IMD Rain Alert : उत्तर भारत के राज्य में मौसम और तेजी से बदल रहा है। ज्यादातर राज्य में भयंकर गर्मी पड़ रही है और कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार जा पहुंचा है। अब जल्द ही बिशन गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी समेत 17 राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
17 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
बीते दिन देश के अलग-अलग राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बरसात होने से लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 11 जून को देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ओले गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बिहार, यूपी समेत देश के 17 राज्यों में तूफानी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में मंगलवार कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हुई है। वहीं तेज हवाएं चल रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। 11 जून के लिए दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश होने से दिल्ली वालों को तेज गर्मी से राहत मिली है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की चेतावनी -
उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। 11 व 12 जून को मौसम विभाग (UP Mausam Update) ने तेज तूफान और गरज चमक के साथ बरसात होने के आसार जताए हैं। इस दौरान हवा की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मंगलवार को यूपी में अचानक आए तेज आंधी तूफान की वजह से कई जिलों में तबाही मच गई। इटावा, महोबा और फिरोजाबाद में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिला जिसकी वजह से कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं दीवारें और छठे गिर गई।
उत्तराखंड में बरसेंगे बादल -
मौसम विभाग (Weather Update) ने उत्तराखंड के कई इलाकों में आज तेज बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर तक रहेगी।
दिल्ली, हरियाणा (Haryana Mausam) और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 11 से 12 जून के बीच मूसलाधार बरसात हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में 12 जून, छत्तीसगढ़ में 11 से 12 जून, गंगा के मैदानी इलाकों में 10 से 11 जून, झारखंड में 11 से 12 जून, बिहार में 11 से 12 जून उड़ीसा में, 8 से 10 जून के बीच तेज आंधी तूफान के साथ बरसात होने का अनुमान है।

