The Chopal

फलोदी में पारा हुआ 46.2 डिग्री, साल 2010 में यहां तापमान 49.6 डिग्री जा चुका है

Rajasthan Mausam Update :फलोदी समेत पूरे ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी जीना मुहाल कर दिया है। सुबह 9 बजे से ही सूरज की किरणें गर्माहट देने लगती हैं।  घरों से निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है। सड़कें सुनी पड़ी दिखाई दे रही है कहीं-कहीं इक्का-दुक्का वाहन ही चलते नजर आ रहे हैं।
   Follow Us On   follow Us on
फलोदी में पारा हुआ 46.2 डिग्री, साल 2010 में यहां तापमान 49.6 डिग्री जा चुका है

The Chopal, Rajasthan Mausam Update : फलोदी समेत पूरे ग्रामीण क्षेत्र में गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों का भी जीना मुहाल कर दिया है। सुबह 9 बजे से ही सूरज की किरणें गर्माहट देने लगती हैं।  घरों से निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है। सड़कें सुनी पड़ी दिखाई दे रही है कहीं-कहीं इक्का-दुक्का वाहन ही चलते नजर आ रहे हैं। शाम पांच बजे के बाद स्थिति सामान्य हो जा रही है। दोपहर 12 से पांच बजे तक तो ऐसा लगता है मानो अघोषित धूप का पहरा है। कांवड़ के फलौदी में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां एक माह से पारा 45 के आसपास चल रहा है। इससे जनजीवन काफी दूभर हो गया है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शुक्रवार को दिनभर भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। बघारों में कूलर एसी से हवा लेते रहे। इसलिए वे बाहर की तरह गर्म हवा देने लगे हैं। न्यूनतम तापमान भी 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सूर्यास्त के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। फलौदी में एक दिन पहले पारा 46.9 डिग्री पर पहुंच गया था और शुक्रवार को इसमें थोड़ी गिरावट आई।

लोग बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं-

छाछ, इमली का पानी, नींबू शिकंजी लू  से पीड़ित के लिए फायदेमंद हैं और इसके साथ ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें।  तरबूज व खरबूजे की बिक्री भी इन दिनों बढ़ गई है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ रही है। फलोदी पीएमओ डॉ. प्रेमप्रकाश सुधार ने बताया कि लू, कमजोरी व बुखार के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि बाहर निकलते समय धूप से बचाव करें और अधिक से अधिक पानी पीएं। दोपहर 2:37 बजे मढ़ाणिया के मुख्य बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा कोरोना काल की याद दिला रहा था।

मई महीने के आते ही हर साल सूरज तप रहा है वर्ष 2020 में 46 डिग्री, 2021 में 45.6 डिग्री, 2022 में 47.6 डिग्री, 2023 में 45.2 डिग्री, और इस साल तापमान  46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।