The Chopal

ला नीना के साथ देश में बढ़िया बारिश के आसार, लेकिन मानसून से पहले करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना

IMD Weather Report : भारत मौसम विभाग (IMD) को अच्छी खबर मिली। एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) के जलवायु केंद्र ने भारत में इस साल के मानसून का पहला अनुमान दिया है।
   Follow Us On   follow Us on
ला नीना के साथ देश में बढ़िया बारिश के आसार, लेकिन मानसून से पहले करना पड़ेगा भीषण गर्मी का सामना

The Chopal (IMD Weather Report) : भारत मौसम विभाग (IMD) को अच्छी खबर मिली। एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) के जलवायु केंद्र ने भारत में इस साल के मानसून का पहला अनुमान दिया है। केंद्र ने अप्रैल से जून और जुलाई से सितंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं।

जुलाई से सितंबर तक चलने वाले मानसून सीजन में भारत में औसत से अधिक बारिश होने का अनुमान है। यह बदलाव हाल ही में जारी किए गए El Nino-Southern Oscillation (NSO) अलर्ट से जुड़ा हुआ है. NSO अलर्ट एल निनो से ला नीना की स्थिति में छोटे बदलाव का अनुमान लगाता है।

नॉर्मल से अधिक गर्मी

अच्छे मॉनसून से पहले, भारत के कई राज्यों में ला नीना के कारण भारी गर्मी होगी। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक, महाराष्ट्र और ओडिशा में नॉर्मल से अधिक गर्मी की भविष्यवाणी है। यही कारण है कि आपको अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए। प्रचंड गर्मी से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

गर्मी से बचने के पांच आसान तरीके

1। तरल पदार्थ का सेवन करें  : गर्मियों में अधिक पसीना आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए दिन भर भरपूर पानी, छाछ, नींबू, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
2। हल्के रंग के कपड़े पहनने की कोशिश करें : गहरे रंग के कपड़े शरीर का तापमान बढ़ाते हैं क्योंकि वे गर्मी को सोखते हैं। यही कारण है कि हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें, जो गर्मी को परावर्तित करते हैं और आपको ठंडा रखते हैं।
3। धूप से बचें : सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सूरज की रोशनी से बचें। यदि बाहर जाना है, तो धूप का चश्मा, टोपी और छाता पहनें।
4। घर ठंडा रखें : घर में ठंडा तापमान बनाए रखने के लिए दरवाजे, खिड़कियां और पर्दे बंद रखें। कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का उपयोग करें।
5। हल्का और पोषक भोजन : ज्यादा मसालेदार और भारी खाने से बचें। हल्के और पौष्टिक भोजन जैसे दही, फल, सब्जियां और सलाद का सेवन करें।

ये पढ़ें - Haryana News : हरियाणा के इन 31 प्रतिशत किसानों को नहीं मिलेगा MSP का लाभ, जानिए क्या है वजह