The Chopal

Indore Weather Update: इंदौर में मौसम को लेकर राहत, भोपाल मौसम केंद्र मुताबिक इस दिन होगी बारिश

   Follow Us On   follow Us on
Indore Weather Update

Indore Weather Update: बीते दो सप्ताह से इंदौर के मौसम में भी काफी उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 18.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। वही सुबह पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। बादल न होने के कारण सुबह से ही धूप का असर भी दिन भर दिखाई दिया।

गौरतलब है कि रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले तीन दिन शहर के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होगी। दिन में उत्तरी व उत्तरी-पूर्वी हवा भी चलने की संभावना भी है। ऐसे में ठंड का असर भी कम होगा और वही रात में ही हल्की ठंड का असर दिखाई देगा।

पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा अब बड़ा असर

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के अनुसार , वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के ऊपर से है जो अगले दो दिन में उत्तर भारत में सक्रिय होगा। जिससे 14 मार्च को उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले इस पश्चिमी विक्षोभ का असर इंदौर सहित पूरे प्रदेशभर में दिखाई देगा। इस दौरान मध्य भारत में पश्चिमी व पूर्वी हवा का मिलन होगा। इसके असर से मौसमी परिवर्तन दिखाई देगा और बादल छाने के साथ वर्षा की स्थितियां भी उत्पन्न होगी। जिससे 14 से 20 मार्च तक बारिश के आसार है।  

अभी धीमी हवा भी चलेगी 

अभी आगामी तीन दिन तक शहर में 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा भी चलेगी। उसके बाद शहर में हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर तक पहुंचने की संभावना भी है। वही मौसम विज्ञानियों की माने तो अगले दो दिन में दिन का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। 

Weather : पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय , जाने दिल्ली व UP सहित अन्य राज्यों के मौसम का मिजाज 
 

News Hub