The Chopal

Mausam : आने वाले दो दिनों में बदल जाएगा बिहार के मौसम का मिजाज, बारिश की भी हैं संभावना

   Follow Us On   follow Us on
बदल जाएगा बिहार के मौसम का मिजाज

THE CHOPAL - बिहार में राजधानी पटना समेत 23 शहरों में अधिकतम तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत भी मिली है। राज्यभर में शनिवार और रविवार को भी अधिकतम तापमान में आंशिक कमी के आसार भी हैं।  इस दौरान पछुआ के तेवर में कमी भी आएगी और असहज करने वाली गर्मी से थोड़ी बहुत राहत भी मिलेगी। मौसम में यह नरमी झारखंड व उसके आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति की वजह से होगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात मोचा का असर बिहार के मौसम पर नहीं है. 

ये भी पढ़ें - सरसों खरीद को लेकर किसानों व पुलिस की बीच झड़प, जानें क्या है माजरा

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन सूबे में कहीं भी मौसम का कोई अलर्ट जारी भी नहीं किया है। 15 और 16 मई को सूबे के 2 भाग में मौसम के 2 रंग होने के कारण से दो प्रकार का अलर्ट जारी किया है। 15 एवं 16 मई को सुपौल समेत सीमांचल के सभी जिलों में आंधी-पानी और मेघ गर्जन की आशंका है, जबकि बक्सर, रोहतास, शेखपुरा और पटना के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।

राज्य में कई हिस्सों पर पुरवा हवाओं ने अपना प्रभाव बनाया मौसमविदों के अनुसार पछुआ के प्रवाह के बीच राज्य में कई हिस्सों पर पुरवा हवाओं ने अपना प्रभाव भी बनाया है। इससे मौसम के तेवर में नरमी शुक्रवार को भी देखी ग्रई। शुक्रवार को राज्य में कहीं भी हीट वेव की स्थिति नहीं रही। एकमात्र औरंगाबाद (40.5 डिग्री) को छोड़कर राज्यभर के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। सबौर में वातावरण में नमी अधिक होने की वजह में ताप सूचकांक 46.92 पर पहुंच गया, जिससे लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की। इन 23 शहरों का पारा गिरा पटना के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री, सीवान के जीरादेई में 1.2 डिग्री, वैशाली में 2.8 डिग्री, पूसा में 1.4 डिग्री, खगड़िया में 4.6 डिग्री, भागलपुर में 3.2 डिग्री, फारबिसगंज में 3.2 डिग्री, कटिहार में 2.9 डिग्री, गया में 1.1 डिग्री, सुपौल में 2.7 डिग्री, वैशाली में 2.8 डिग्री सहित अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में कमी देखी गई।

पांच दिन बाद पटना का तापमान 40 के नीचे आया

पटना के लोग पांच दिनों से प्रचंड गर्मी झेल रहे थे। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान में कमी आई है और पटना का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसमविदों के मुताबिक रविवार तक पटना में अधिकतम तापमान में कमी की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।