The Chopal

हरियाणा में इस दिन गरजेंगे मानसून के बादल, 400 से 450 मिलीमीटर के आसपास होती है बारिश

Haryana News : हरियाणा में मानसून प्रवेश को लेकर  जरुरी सुचना सामने आई है. मानसून 2025 की एंट्री केरल में सबसे पहले हुई है. केरल में मानसून की एंट्री 24 में को ही जो सामान्य 1 जून से लगभग 8 दिन पहले हुई है. हरियाणा में पिछले साल मानसून की एंट्री 27 जून को हुई थी.

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में इस दिन गरजेंगे मानसून के बादल, 400 से 450 मिलीमीटर के आसपास होती है बारिश 

Monsoon In Haryana : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस वर्ष 24 मई 2025 को केरल में प्रवेश किया, जो सामान्य तिथि 1 जून से आठ दिन पहले है। यह 16 वर्षों में सबसे पहले मानसून आगमन है, जिससे कृषि और जल आपूर्ति के लिए सकारात्मक संकेत मिलते हैं।

कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी होने की संभावना

बता दे की 23 और 24 जून के आसपास हरियाणा में इस साल मानसून आ सकता है। पिछले साल 27 जून को मानसून हरियाणा में पहुंचा और दो जुलाई को पूरे राज्य को घेर लिया। 2023 में 23 जून को हरियाणा में मानसून ने प्रवेश किया और दो जुलाई को पूरे राज्य को घेर लिया। अब तक सबसे जल्दी मानसून 13 जून 2008 को पहुंचा था, जबकि सबसे देरी से 1987 में पहुंचा था। 27 जुलाई, उस साल मानसून लगभग एक महीने देरी से आया था। पिछले दिन हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अब कहा है कि अगले कुछ दिनों तक केरल, दिल्ली, यूपी-बिहार, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी होने की संभावना है। पंजाब में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मानसून जल्दी आएगा

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि इस बार मानसून जल्दी आएगा। मानसून भी समय से पहले चंडीगढ़ और हरियाणा में आ जाएगा अगर कोई बाधा नहीं आई। हरियाणा में मानसून के दौरान 400 से 450 मिलीमीटर के आसपास बारिश हुई है। पिछले वर्ष 409.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 5% कम थी। उनका कहना था कि 10 से 12 जून के आसपास मानसून मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा, जिससे उत्तर भारत की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यदि मानसून इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो हरियाणा में भी जल्द ही मानसून आ जाएगा।

News Hub