Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में इस दिन गरजेगें मानसून के बादल, लोगों का इंतजार हुआ खत्म
Delhi News: मानसून की एंट्री देश की कई हिस्सों में हो चुकी है। मानसून के चलते अच्छी बारिश का दौर भी चल रहा है। देश के ज्यादातर शहर फिलहाल गर्मी से तप रहे है। दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए मानसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

Delhi Monsoon News: देश के ज्यादातर शहर इन दिनों गर्मी से तप रहे हैं, जबकि कई जगहों में मानसून भी आ गया है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में केवल प्री मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की बारिश हो रही है। हाल ही में देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दी है और अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी केवल प्री मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की बारिश हो रही है। ऐसे में हर कोई दिल्ली-एनसीआर में मानसून की तारीख जानना चाहता है। बहुत से लोग मानते हैं कि इस बार मानसून जल्दी आ जाएगा।
कुछ लोगों का कहना है कि दो जून के बाद मानसून कमजोर हो जाएगा और दिल्ली एनसीआर में देर से आएगा। ऐसे में, मानसून की तारीख आ चुकी है, तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
बंगाल की खाड़ी
स्काईमेट के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक और अध्यक्ष जीपी शर्मा ने बताया कि दिल्ली एनसीआर, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मानसून थोड़ा देरी से आता है और पहुंचने में कठिनाई होती है। दो जून के बाद मानसून धीमी हो जाएगा और कमजोर हो जाएगा। मानसून के एक हफ्ते तक तेजी से बढ़ने का कोई संकेत नहीं है। इसके बाद मानसून कब शुरू होगा, यह निर्भर करता है बंगाल की खाड़ी में कोई लहर बनने पर मानसून फिर से एक्टिव होगा और फिर रफ्तार पकड़ेगा।
दिल्ली-एनसीआर में आज प्रवेश
उनका कहना था कि दिल्ली एनसीआर में मानसून 25 से 27 जून तक आता है। दिल्ली एनसीआर में हर साल इसी दिन मानसून आता है, लेकिन इस बार वह दो या तीन दिन पीछे भी आ सकता है। मान लीजिए, 22 जून से 27 जून के बीच मानसून दिल्ली एनसीआर में कभी भी आ सकता है। 15 जून के बाद सही रिपोर्ट मिलेगी।