Monsoon Update 2026 : मानसून की दमदार एंट्री इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट, जानिये अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
Monsoon Update 2026 - देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है आए दिन तापमान बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ऐसे में सभी मानसून की पहली बरसात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही मौसम बदलने वाला है। कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। चलिए जानते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
इसके अलग-अलग राज्य में अब मौसम तेजी से बदल रहा है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है, जिससे भयंकर गर्मी से राहत मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले आंधी-तूफान के साथ बरसात का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बरसात हुई है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बरसात दर्ज की गई है।
मौसम विभाग (Weather Update) ने अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। आज रायगढ़ में अचानक तेज हवाओं के साथ बरसात हुई जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
दो दिन आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट -
आईएमडी (IMD Rain Alert) के ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज और कल आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
शुक्रवार को रायपुर और बिलासपुर प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे हैं, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं पेंड्रा रोड राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी राज्य में मानसून (Monsoon Update) आने में समय लगेगा भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है। आमतौर पर अगर मानसून की गति सही रहती है तो 20 जून तक राज्य में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।
दिल्ली, हरियाणा-पंजाब में कब आएगा मानसून -
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में मानसून की एंट्री जून के आखिरी सप्ताह में होगी इसी दौरान मानसून हरियाणा -पंजाब (Haryana Monsoon Update) और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार मानसून दो दिन लेट पहुंचेगा।

