The Chopal

हरियाणा में 13 जिलों में बरसेंगे बादल, 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

Weather Alert: हरियाणा में मौसम गतिविधियों के चलते गर्मी से लोगों को पिछले कुछ दिनों से राहत मिली हुई है। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 12 मई तक बारिश की संभावनाएं जताई गई है। 

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में 13 जिलों में बरसेंगे बादल, 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

The Chopal : हरियाणा में मौसम का रोग बदला हुआ नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और कई जिलों में बारिश होने की संभावना ही जताई गई है। प्रदेश में सभी जिलों में अधिकतर तापमान में बदलाव देखा गया है। हरियाणा की बारिश पर महत्वपूर्ण अपडेट आ रहे हैं। आज से 12 मई तक राज्य के कई जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। आज 13 जिलों में बारिश हो सकती है और 9 जिलों में शुष्क मौसम रहेगा। 

हरियाणा में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है और लू व तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। अब मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए एक और अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बारिश की संभावना है। 9 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कल 4 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र) में बारिश हो सकती है।  

अंबाला में बढौतरी 

पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बदलाव देखा गया। अंबाला में हरियाणा में सबसे अधिक तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था। महेंद्रगढ़ में सबसे कम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस था।

News Hub