The Chopal

राजस्थान में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के आसार, फसलों में नुकसान होने की आशंका

राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा जिसके चलते अलग-अलग कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं साथ ही आंधी और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है.
   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के आसार, फसलों में नुकसान होने की आशंका

Rajasthan Weather 2026: राजस्थान में मौसम को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. आज शनिवार से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिवेट हो रहा है. जिसका असर राज्य के सभी जिलों पर रहने का अनुमान जताया जा रहा है. आने वाले कुछ दिनों के दौरान ज्यादातर जिलों में बदलवाई छाने और कहीं-कहीं बारिश एवं ओले गिरने की संभावना बन रही है.

तारीख को सहित बारिश का शेड्यूल 

आज 28 मार्च को 7 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से किसानों को चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी का असर कम रहने की संभावना जताई गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहा जोधपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर सहित लगभग सभी शहरों में दिनभर तेज धूप खिली रही जिससे आम जनता को थोड़ी गर्मी महसूस हुई.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की तरफ से प्रदेश में 28 मार्च से 1 अप्रैल या उसके अगले कुछ दिनों तक कई-कई जगहों पर बारिश हो सकती है. साथ ही आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. इस बारिश और तेज हवाओं का फसलों को नुकसान होने की आशंका है. इसलिए फसलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए किसानों को कई तरह के उपाय करने चाहिए.

शुरू होगा आंधी और बारिश का सिलसिला

मौसम विज्ञान के अंदर जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 1 अप्रैल तक लगातार आंधी और बारिश का सिलसिला बना रहेगा. इसके बाद अप्रैल में कई बार मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है. लगातार मौसमी सिस्टम बने रहने के कारण प्रदेश में गर्मी का असर कम दिखाई दे सकता है. 

आज 28 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर में येलों अलर्ट जारी किया गया है. कल 29 मार्च को बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, टोंक, अजमेर, जोधपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, पाली, उदयपुर, सिरोही राजसमंद में येलो अलर्ट जारी है. 30 मार्च को ज्यादातर जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है.