The Chopal

Rajasthan में इस तारीख को होगी बारिश, जारी हुई मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Rajasthan ka Mausam : राजस्थान में मौसम का मिजाज अब नई करवट ले रहा हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 अप्रैल को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बरसात होने की संभावना भी हैं। राजस्थान में अब गर्मी का सीजन हैं लेकिन ठंडी हवाओं के कारण मौसम का हाल काफी सुहाना बना हुआ है।
 
   Follow Us On   follow Us on
Rajasthan में इस तारीख को होगी बारिश, जारी हुई मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी

Rajasthan News : अप्रैल में गर्मी का तापमान कम हो गया है। पिछले दो दिनों से क्षेत्र का मौसम बहुत बदल गया है। ठंडी हवाओं ने तापमान को नियंत्रित किया, झुलसाने वाली हवाओं को भी रोका। पिछले तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान चार डिग्री गिर गया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को छूने लगा था, राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में। अब वहाँ 36 से 37 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, इसलिए मौसम तीन से चार दिनों तक सुहाना रहेगा।

सीजन गर्मी का, मौसम बना सुहाना-

हाल ही में गर्मी का मौसम है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहाना है। मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी का असर दिखाई देने लगा था। ऐसे में लोगों को लगता था कि अप्रैल की शुरूआत में गर्मी भयंकर होगी, जो लोगों को गर्म थपेड़ों में झुलसने को मजबूर करेगी। यह अप्रैल के पहले सप्ताह में नहीं होता, क्योंकि पहले तीन दिन सुहाना मौसम था। पश्चिमी विक्षोभ दो दिन बाद एक्टिव होने से मौसम फिर ठंडा होने वाला है। आगामी दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान -

बाड़मेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 37.9 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 37.6 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 37.5 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 37.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 37.1 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस
करौली में 36.5 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 36.2 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 36.2 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर में 36.1 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 35.6 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 35.5 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 35.4 डिग्री सेल्सियस
भरतपुर में 35.0 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 34.7 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 34.0 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 33.4 डिग्री सेल्सियस
सवाई माधोपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 31.8 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 28.0 डिग्री सेल्सियस