Uttarakhand के 9 जिलों में आज से शुरू होगी बारिश, 4 दिन चलेग पानी बरसने का सिलसिला
UTTARAKHAND RAIN ALERT : उत्तराखंड में आज मौसम फिर से बदलने वाला है। परदेस में आज से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। यह बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिन तक लगातार चलेगा। आज के दिन प्रदेश के तीन जिलों में बारिश होने की संभावना है। परंतु आज पूरे उत्तराखंड में यह बारिश नहीं होगी।

UTTARAKHAND WEATHER FORECAST : उत्तराखंड में आज मौसम फिर से बदलने वाला है। प्रदेश में आज से बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। यह बारिश का सिलसिला अगले तीन-चार दिन तक लगातार चलेगा। आज के दिन प्रदेश के तीन जिलों में बारिश होने की संभावना है। परंतु आज पूरे उत्तराखंड में यह बारिश नहीं होगी।
प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज के दिन गढ़वाल मंडल के 2 जिलों उत्तरकाशी और चमोली में बारिश होने की उम्मीद है। कुमाऊं मंडल के एक जिले पिथौरागढ़ में बारिश होगी। ये तीनों ही उत्तराखंड के साथ ही देश के भी सीमावर्ती जिले हैं। आज तीन जिलों में बारिश होगी तो कल 25 अप्रैल को बारिश का दायरा बढ़ेगा और इसी के साथ 5 जिलों में बरसात होगी। अगले दिन यानी 26 अप्रैल को बरसात का दायरा और बढ़ेगा और राज्य के 9 जिलों में बारिश होगी। 27 अप्रैल को बारिश 5 जिलों में होगी। ऐसे में उम्मीद है कि चार दिन की बारिश से तेजी से बढ़ते तापमान पर असर पड़ेगा।
यहा पर बढ़ा तापमान
उत्तराखंड में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में लोगों में चारधाम के मौसम और तापमान को जानने की उत्सुकता होगी। यमुनोत्री धाम में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालत ये है कि यहां का अधिकतम तापमान 4° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान बर्फ जमने से भी -8° सेल्सियस नीचे है। इसी से यहां की ठंड का अनुमान लगाया जा सकता है।
तापमान जा रहा माइनस
गंगोत्री धाम के भी यही हाल हैं। यहां अधिकतम तापमान यमुनोत्री से 3° सेल्सियस अधिक यानी 7° है तो न्यूनतम तापमान -4° सेल्सियस है। यानी गंगोत्री धाम में भी तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से बहुत नीचे है। बाबा केदार के धाम केदारनाथ में भी कड़ाके की ठंड है। यहां अधिकतम तापमान 3° सेल्सियस है तो न्यूनतम तापमान -8° सेल्सियस है।
यह इलाका सबसे ठंडा
चारधाम में आज सबसे ठंडा बदरीनाथ धाम है। बदरीनाथ का अधिकतम तापमान भी बर्फ जमने की सीमा पर यानी 1° सेल्सियस है। यहां का न्यूनतम तापमान यमुनोत्री से भी नीचे -9° सेल्सियस है।